मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। मानुषी अपनी बेबाकी और विचारों को व्यक्त करने में भी बेहतर हैं, क्योंकि वे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखती हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के बाद उन्होंने भारत में महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक गैर-लाभकारी संगठन, प्रोजेक्ट शक्ति की न सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे स्थापित भी किया।
#WorldAidsDay: पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का एलान, गांवों में जाकर महिलाओं को करेंगी जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही नहीं मानुषी भारत के 20 से अधिक गांवों में महिलाओं के लिए लगातार स्वच्छता का संदेश फैलाने का काम करती रही हैं। आज, यह ऑर्गेनाइजेशन महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड प्रदान करने के साथ ही समुदाय की महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।
विश्व एड्स दिवस के मौके पर, मानुषी भारत में इन 20 गांवों की ग्रामीण महिलाओं के बीच एड्स जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कर प्रोजेक्ट शक्ति के कार्यों का विस्तार कर रही हैं। सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत रविवार से हो रही है।
पृथ्वीराज से डेब्यू करने वाली मानुषी ने खास तौर पर कहा, 'महिलाओं में एड्स के प्रति जागरूकता, प्रोजेक्ट शक्ति की प्रमुख पहलों में से एक होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जागरूकता कार्यक्रमों की कमी के कारण हमारे देश की महिलाओं पर खतरा मंडरा रहा है। हम भारत भर में सैकड़ों महिलाओं के साथ काम करते हैं और हम उन्हें एड्स जागरूकता के प्रति शिक्षित करना चाहते हैं, ताकि वे अपने समुदायों में इस महत्वपूर्ण संदेश को फैला सकें।'
वे कहतीं है कि, 'हमारे देश के लिए एड्स से लड़ना नितांत आवश्यक है और इस दिशा में मैं अपनी ओर से थोड़ी कोशिश कर रही हूं।' प्रोजेक्ट शक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए मानुषी कहती हैं, 'सामाजिक बदलाव लाने के उद्देश्य से 3 साल पहले मैंने इसकी शुरुआत की थी। हम भारत के 12 राज्यों में काम कर रहे हैं, जहां हमारे पास प्राकृतिक फाइबर से सैनिटरी पैड का उत्पादन करने वाली मशीनें हैं। हम अपने समाज की महिलाओं को रोजगार देते हैं और रोजगार के जरिए उन्हें सशक्त बनाते हैं।'
Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये दो सदस्य दोबारा आ सकते हैं नजर