तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘लव टुडे’ बीते साल की तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में मानी जाती है। फिल्म की सफलता को अब हिंदी में भुनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इस फिल्म के हिंदी रीमेक के साथ ही नेटफ्लिक्स के पैर भारत में जमाने वाली मशहूर निर्माता सृष्टि बहल अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हैं। सृष्टि ने अपनी कंपनी फैंटम स्टूडियोज के इस प्रोजेक्ट का एलान करते हुए सोमवार को हिंदी सिनेमा की दुनिया को चौंका दिया।
Love Today: सृष्टि बहल का सेकंड इनिंग्स में पहली ही बॉल पर छक्का, तमिल हिट के हिंदी रीमेक का किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘लव टुडे’ की रीमेक पर विस्तार से बात करते हुए फैंटम स्टूडियोज की सीईओ सृष्टि बहल कहती हैं, ‘फिल्म ‘लव टुडे’ का हिंदी रीमेक बनाने को लेकर हम एजीएस एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं। आज के समय में दुनिया टेक्नोलॉजी की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इसे अपनाने के साथ ही फैंटम स्टूडियोज प्यार को मनोरंजक रूप देते हुए खूबसूरत कहानी के साथ पेश करने जा रही है।’
इसे भी पढ़ें- Swara Bhasker: स्वरा के 'भाई' कहने पर पति फहाद ने ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ, लोगों ने फिर लगा दी 'भाईजान' क्लास
बदलते दौर में तेजी से बदल रही मनोरंजन की दुनिया के बारे में पूछे जाने पर सृष्टि कहती हैं, ‘हम फैंटम स्टूडियोज में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए हम अपनी कहानियों और कहानीकारों के साथ नए-नए प्रयोग करना जारी रखेंगे। साथ ही विभिन्न दर्शकों के लिए आकर्षक और प्रासंगिक कॉन्टेंट तैयार करेंगे जिन्हें अलग अलग तरीकों से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।’
वहीं एजीएस एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना कलपाठी कहती हैं, ‘फैंटम स्टूडियोज़ के सहयोग से हिंदी में अपने पहले वेंचर 'लव टुडे' की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। हमेशा से बेहतर सिनेमा बनाने की अपनी परंपरा के साथ फैंटम स्टूडियोज़ के साथ साझेदारी करना शानदार रहा और हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में, हम लगातार नए टैलेंट तलाश कर अपने दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन प्रदान करने का प्रयास करते हैं। 'लव टुडे' एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो हमारे दिल के अत्यंत करीब है और हम इस कहानी को बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बेहद रोमांचित हैं।’
तमिल ड्रामा फिल्म 'लव टुडे' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 100 दिन पूरे किए हैं और यह बेहद कम समय दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन गई है। फिल्म का निर्देशन प्रदीप रंगनाथन ने किया है। और इसके तमिल संस्करण में प्रदीप, सत्यराज, राधिका शरतकुमार, योगी बाबू, रवीना रवि और इवानैन की मुख्य भूमिकाओं हैं। फिल्म का संगीत निर्देशन युवान शंकर राजा ने किया है। फिल्म का ये हिंदी रीमेक अगले साल रिलीज होने की तैयार के साथ बनने जा रहा है।