{"_id":"5a40c2594f1c1b09788b4c1a","slug":"ex-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-watch-hema-malini-film-25-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रीम गर्ल के जबरदस्त फैन रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी, 25 बार देखी है उनकी एक फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रीम गर्ल के जबरदस्त फैन रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी, 25 बार देखी है उनकी एक फिल्म
Mon, 25 Dec 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Mon, 25 Dec 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज यानी 25 दिसंबर को जन्मदिन है। वह भारत के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक रहे हैं। राजनीति में रहने के साथ-साथ उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है।
फिल्मों से उनका लगाव इसी से समझा जा सकता है कि हेमा मालिनी की एक फिल्म उन्हें इतनी पसंद आई जिसे उन्होंने 25 बार देख ली। इस बात का खुलासा खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था।
3 of 5
हेमा मालिनी ने बताया कि, 'मुझे याद है जब एक बार मैंने बीजेपी पदाधिकारियों से कहा कि मैं अपने भाषणों में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करती हूं लेकिन उनसे कभी मिली नहीं, मिलवाइए। इसके बाद मुझे उनसे मिलवाने ले जाया गया। मुलाकात में मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे हैं। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है? अटल जी ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे? उन्होंने बताया कि असल में यह आपके बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। इन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी थी। आज अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी ने बताया था, 'मुझे राजनीति में, वह भी खास तौर पर बीजेपी में लाने का श्रेय मेरे को-एक्टर और बीजेपी से ही सांसद रहे विनोद खन्ना को जाता है। 1999 में गुरुदासपुर से दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे विनोद खन्ना ने मुझे प्रचार के लिए बुलाया था। तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने मुझसे प्रचार के लिए कहा था। तब पहला भाषण मेरी मां ने लिखकर दिया था। सभा में बहुत भीड़ थी जिससे खुश होकर आडवाणी ने बिहार में प्रचार का न्योता दे दिया। उसके बाद तो मैं अक्सर बीजेपी के प्रचार में जाने लगी और 2003 में उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनाकर मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी भी दे दी।'
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी ने कहा कि 'इसके बाद तो मैं गुजरात में मोदी के लिए तो छत्तीसगढ़ में डॉ. रमण सिंह के लिए, जहां भी पार्टी ने बुलाया प्रचार के लिए जाती रही। परिणाम भी अच्छे ही रहे। संयोग ही था कि सभी जगह बीजेपी जीतती गई, लेकिन अफसोस है बिहार में ऐसा न हो सका।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।