फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: करण की ‘धर्मा’ के बाद बिकने जा रही फरहान की ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’, इस हॉलीवुड स्टूडियो की सीधी नजर

Fri, 15 Nov 2024 09:28 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो में शुमार यूनिवर्सल स्टूडियोज ने हिंदी सिनेमा कारोबार में डगमगाते कदमों से आगे बढ़ रही फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट पर अपनी निगाहें गड़ा दी हैं। 

विज्ञापन
Excel Entertainment in talks with Hollywood studio third company after Dharma Productions and Maddock Films
एक्सेल एंटरटेनमेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो में शुमार यूनिवर्सल स्टूडियोज ने हिंदी सिनेमा कारोबार में डगमगाते कदमों से आगे बढ़ रही फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट पर अपनी निगाहें गड़ा दी हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में हालांकि बीते महीने ही अपने पाठकों को बता दिया कि इस कंपनी की हिस्सेदारी बिकने वाली है। कंपनी की आर्थिक हालत खस्ता होने के पहले संकेत बीते साल तभी से मिलने शुरू हो गए थे, जब एक्सेल ने यहां मुंबई के खार पश्चिम में बने अपने दफ्तर का थियेटर किराये पर देना शुरू किया था। 

Excel Entertainment in talks with Hollywood studio third company after Dharma Productions and Maddock Films
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2021 में फिल्म ‘तूफान’ में बॉक्सर अजीज अली और उसके बाद मार्वल की वेब सीरीज ‘मिस मार्वल’ में वलीद का किरदार निभा चुके फरहान अख्तर की बतौर अभिनेता अगली फिल्म ‘120 बहादुर’ हाल ही में घोषित हुई है। लेकिन, मुंबई में चर्चा उन फिल्मों की ज्यादा होती रही है जो फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी बतौर निर्माता बनाने का एलान तो कर चुके हैं, लेकिन जिनकी शूटिंग अब तक अटकी हैं। ‘अमर उजाला’ ने 29 अक्तूबर को ये खबर प्रकाशित की थी कि मैडॉक फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन्स की तरह ही एक्सेल एंटरटेनमेंट के मालिक भी अपनी कंपनी के लिए नए साझेदारों की तलाश में हैं ताकि कंपनी में हिस्सेदारी के बदले नया निवेश लाकर अरसे से अटकी पड़ी इन फिल्मों की शूटिंग शुरू की जा सके। 

Excel Entertainment in talks with Hollywood studio third company after Dharma Productions and Maddock Films
जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने साल 2021 में फिल्म ‘जी ले जरा’  बनाने का एलान किया था। ये फिल्म आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ बनने की बात खूब जोरों शोरों से शुरू हुई, फिर फिल्म अटक गई। इसके बाद बीते साल ‘डॉन 3’ का एलान हुआ जिसमें लीड रोल रणवीर सिंह का है। दोनों फिल्मों के निर्देशक फरहान अख्तर है और दोनों फिल्मों को लेकर फरहान और एक्सेल एंटरटेनमेंट में उनके जोड़ीदार रितेश सिधवानी तकरीबन सारे स्थानीय बड़े फिल्म निवेशकों के दरवाजे खटखटा आए हैं। अब तक किसी भी बड़ी कॉरपोरेट कंपनी या ओटीटी ने इन दोनों फिल्मों में निवेश के लिए हां नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Excel Entertainment in talks with Hollywood studio third company after Dharma Productions and Maddock Films
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते महीने इसी सबके के चलते एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कम बजट वाली एक फिल्म ‘मिर्जापुर’ का एलान किया। बताया गया कि ये फिल्म इसी नाम की वेब सीरीज के किरदारों और कलाकारों को लेकर बनेगी। शिगूफा फिल्म में ऋतिक रोशन को लेने का भी छोड़ा गया था, लेकिन उसकी हवा निकल चुकी है। फिल्म ‘मिर्जापुर’ में पैसा लगाने की हामी अमेजन प्राइम वीडियो ने भर दी है। प्राइम वीडियो ने इसके पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रामसेतु' बनाई थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बारे में ताजा चर्चाएं ये है कि हॉलीवुड के यूनिवर्सल स्टूडियो इन फरहान और रितेश की कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि दिखाई है। अभी ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है कि यूनिवर्सल स्टूडियो की मंशा कंपनी की नियंत्रक भागीदारी खरीदने की है या वह सिर्फ इसमें निवेश करने की सोच रहा है।

विज्ञापन
Excel Entertainment in talks with Hollywood studio third company after Dharma Productions and Maddock Films
डॉन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में एक्सेल एंटरटेनमेंट की आधिकारिक प्रवक्ता कंपनी स्पाइस को 28 अक्तूबर को ही एक संदेश भेजा जा चुका है। इस संदेश के जरिये एक्सेल एंटरटेनमेंट का इस बारे में पक्ष जानने की कोशिश की गई थी कि क्या मैडॉक और धर्मा प्रोडक्शंस की तरह एक्सेल भी अपनी इक्विटी बाजार में बेचने के लिए उत्सुक है? इस बारे में कंपनी के आधिकारिक बयान के बारे में भी स्पाइस से जानकारी चाही गई थी। एजेंसी की तरफ से यही कहा गया कि वह इस बारे में पता करके सूचित करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed