फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: इस कॉमेडियन को पिता समान मानती हैं भारती सिंह, इस तरह शुरू किया था कॉमेडी का सफर

Fri, 29 May 2020 04:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 29 May 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Bharti Singh gives credit to comedian Sudesh Lehri for her career
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में सभी लोग अपना ज्यादातर समय घरों में रहकर बिता रहे हैं। वहीं अपने पसंदीदा सितारों से वह सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। लॉकडाउन में अमर उजाला अपने पाठकों के लिए उनके पसंदीदा सितारों से बातचीत भी कर रहा है और उनकी जिंदगी से जुड़ी अलग अलग बातें आपको बताता है। इस बार अमर उजाला की खास मेहमान छोटे पर्दे की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह रहीं। 

Exclusive Bharti Singh gives credit to comedian Sudesh Lehri for her career
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह ने अमर उजाला से अपनी निजी जिंदगी से लेकर करियर तक के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे भी किए। बतौर कॉमेडियन अपना सफर शुरू करने के लिए भारती सिंह दिग्गज कॉमेडियन सुदेश लहरी का अहम योगदान मानती हैं। बातचीत में भारती सिंह ने सुदेश लहरी को अपने पिता समान बताया और कहा कि उन्होंने उनका बहुत साथ दिया। 

Exclusive Bharti Singh gives credit to comedian Sudesh Lehri for her career
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह ने बताया कि सुदेश लहरी ने उन्हें कॉमेडियन बनने का पहला मौका दिया। पूरे किस्से को बताते हुए भारती सिंह ने कहा, 'जब मैं अपने कॉलेज में थी, तो एक दिन अपने दोस्तों के साथ गार्डन में मस्ती कर रही थी। उस समय मेरे पास से सुदेश लहरी जी गुजरे। इसके बाद उन्होंने टीचर को जाकर बोला कि गार्डन में एक लड़की है जो बहुत मस्ती कर रही है उसको आप बुलाइए'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive Bharti Singh gives credit to comedian Sudesh Lehri for her career
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने आगे कहा, 'इसके बाद जब मैं टीचर के पास गई तो उन्होंने मुझसे कहा कि यह सुदेश लहरी जी हैं, ये आपको अपने कॉमेडी ड्रामा में लेना चाहते हैं। इसके बाद मुझे टीचर ने सुदेश लहरी के कॉमेडी ड्रामा से जुड़ी कुछ लाइनें मुझे पढ़ने को दी जो मैंने पढ़ीं और सुदेश लहरी जी हो बहुत पसंद आई। उन्होंने टीचर से बोला की यह लड़की हर हाल में हमें चाहिए'। 

विज्ञापन
Exclusive Bharti Singh gives credit to comedian Sudesh Lehri for her career
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

किस्से को खत्म करते हुए भारती सिंह ने कहा कि, 'मैंने शुरुआत में मना कर दिया था, लेकिन फिर टीचर ने मुझे बोला कि आप सुदेश लहरी के ड्रामा को कर लो इससे हमारे स्कूल का नाम रोशन होगा। साथ ही तुम्हारी फीस भी माफ हो जाएगी। यह सब सोचकर मैंने सुदेश लहरी का ड्रामा किया और उस ड्रामा को राष्ट्रीय स्तर पर खूब पसंद किया गया। इस तरह मेरा कॉमेडी का सफर शुरू हुआ'। 


पढ़ें: भाई हो तो ऐसा! अक्षय ने बहन को संक्रमण से बचाने के लिए बुक करा ली मुंबई-दिल्ली की पूरी फ्लाइट


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed