{"_id":"5e4434f08ebc3ee5cd55bcea","slug":"exclusive-pictures-of-kartik-aryan-stunt-on-dance-plus-five-which-got-him-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस रियलिटी शो के सेट पर ऐसे घायल हुए कार्तिक आर्यन, देखिए हादसे की EXCLUSIVE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डांस रियलिटी शो के सेट पर ऐसे घायल हुए कार्तिक आर्यन, देखिए हादसे की EXCLUSIVE तस्वीरें
अमर उजाला न्यूज, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के सेट पर शूटिंग करते हुए हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल शो की शूटिंग के दौरान कार्तिक ने बिना रस्सियों के ही काफी ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस दौरान उनके हाथ में काफी चोट आई।
2 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
हुआ यूं कि डांस प्लस प्रतियोगी मोनार्क द्वारा चार्टबस्टर गीत 'मल्हारी' पर शानदार प्रदर्शन के बाद शो के होस्ट राघव जुयाल ने कार्तिक आर्यन से महल की दूसरी मंजिल से कूद कर स्टंट करने का अनुरोध किया, जिसे एक्ट के दौरान डांस प्रोप के रूप में इस्तेमाल किया गया था।
3 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
कार्तिक ने खुशी खुशी राघव की बात मान ली और सभी को आश्चर्यचकित करते हुए स्टंट को अंजाम देने लगे। राघव ने शो के सुपर जज रेमो डिसूजा से इस स्टंट में कार्तिक का साथ देने के लिए कहा जिसके बाद रेमो डिसूजा ने भी ये स्टंट किया। लेकिन, जमीन से उठने के बाद कार्तिक दर्द से कराहते दिखे। काफी देर बाद समझ आया कि उनके दाहिने हाथ में अंगूठे के पास गहरी चोट लग गई है। लेकिन कार्तिक ने इसके बाद भी शूटिंग करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई से शूटिंग खत्म करके कार्तिक दिल्ली पहुंचे और यहां इंपीरियल होटल में दर्द बढ़ने पर उनके पारिवारिक चिकित्सक ने उनका मुआयना किया। कार्तिक को मंगलवार को काफी दर्द होता रहा और उनकी गर्दन में भी खिंचाव लग रहा था। कार्तिक के पारिवारिक चिकित्सक के अनुरोध पर अमर उजाला ने उनका चेकअप नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में कराय। यहां उनके दोनों हाथों के एक्सरे करवाए गए जिनमें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं निकली। कार्तिक को दाहिने हाथ में अंगूठे के पास मांसपेशियों में चोट लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।