फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Explainer: फिल्म ‘काली’ के पोस्टर के खिलाफ देशभर में मच रहा बवाल, यहां जानें क्या है पूरे विवाद की जड़

Sat, 09 Jul 2022 01:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 09 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

देशभर में इन दिनों धर्म के नाम पर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद भड़की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि डॉक्युमेंट्री फिल्म काली के विवादित पोस्टर ने इस आग को और हवा दे दी है।

विज्ञापन
Explainer kaali film controversial poster leena manimekalai mahua moitra all you need to know in hindi
लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों धर्म के नाम पर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद भड़की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि डॉक्युमेंट्री फिल्म काली के विवादित पोस्टर ने इस आग को और हवा दे दी है। काली के पोस्टर से शुरू हुआ यह विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देवी का अपमान करता यह पोस्टर सामने आने के बाद से ही डॉक्युमेंट्री की निर्देशक लीना मणिमेकलई चर्चाओं में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं अपनी इस फिल्म को लेकर वह विवादों में फंसती जा रही हैं। फिल्म के विवादित पोस्टर को लेकर लीना के खिलाफ लखनऊ, दिल्ली, गोंडा, लखीमपुर खीरी, और रतलाम समेत देश के कई हिस्सों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। फिल्म के इस पोस्टर को लेकर मचे बवाल के बीच आइए जानते हैं इस पूरे विवाद के बारे में-

 

Explainer kaali film controversial poster leena manimekalai mahua moitra all you need to know in hindi
लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

मां काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ यह पूरा विवाद कनाडा के टोरंटो से जुड़ा हुआ है, जहां लीना ने काली पर बनाई इस डॉक्युमेंट्री का पोस्टर जारी किया था। दो जुलाई को सबसे पहले लीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया था। इसके बाद इसे कनाडा के आगा खां म्यूजियम में दिखाया गया। पोस्टर सामने आने पर कनाडा के इंडियन हाई कमिशन ने इसके खिलाफ आपत्ति भी जाहिर की थी, जिसके बाद काली के अपमान की यह आग भारत तक पहुंच गई। मां काली के इस अपमानित पोस्टर को देख लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे देखते ही देखते यह विवाद देश भर में फैल गया। विवाद को देखते हुए बाद में ट्विटर ने लीना के काली फिल्म के इस विवादित पोस्टर को ट्विटर से हटा दिया है।

Explainer kaali film controversial poster leena manimekalai mahua moitra all you need to know in hindi
महंत राजू दास,लीना - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले पर सभी की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि फिल्म निर्माता द्वारा इस तरह की फिल्म बनाना बेहद निंदनीय है। मैं गृहमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने आगे कहा कि अभी तो सिर्फ पोस्ट रिलीज हुआ है, इसलिए माफी मिल सकती है। अगर फिल्म रिलीज हो गई तो ऐसी भयानक स्थिति पैदा कर देंगे कि इसे संभालना मुश्किल होगा। फिल्म काली के पोस्टर पर शुरू हुए विवाद ने सियासी रूप भी लिया। टीएमसी नेता के इस विवाद पर बयान से जहां मामला और गर्म हो गया तो वहीं बीजेपी नेताओं ने इस पर फिल्म की निर्देशक लीना पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Explainer kaali film controversial poster leena manimekalai mahua moitra all you need to know in hindi
राम कदम,लीना मणिमैकलई - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि फिल्म जगत के लोग ओछी लोकप्रियता हासिल करने के लिए हिंदू देवी- देवताओं का लगातार अपमान कर रहे हैं। ऐसी फिल्म बनाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पोस्टर को लेकर आलोचनाएं झेल रहीं फिल्म की निर्देशक लीना मणिमैकलई ने भी अपना पक्ष रखा। पूरे मामले पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक ऐसी घटना की कहानी है जिसमें एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर आप यह फिल्म देखेंगे तो मुझे गिरफ्तार करने वाले ट्वीट नहीं बल्कि प्यार करने वाले ट्वीट शेयर करेंगे।

विज्ञापन
Explainer kaali film controversial poster leena manimekalai mahua moitra all you need to know in hindi
लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों देशभर में आलोचनाएं झेल रहीं फिल्ममेकर लीना का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। हालांकि, वर्तमान में यह भारत में नहीं बल्कि कनाडा के टोरंटो में रहती हैं। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाली लीना ने साल 2002 में अपनी पहली डॉक्युमेंट्री 'मथम्मा' बनाई थी। इसके बाद  2004 में लीना ने दलित महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा पर डॉक्युमेंट्री 'पाराई' बनाई थी। उन्होंने साल 2011 में पहली फीचर फिल्म सेंगडल रिलीज की, जो  धनुष्कोड़ी के मछुआरों पर आधारित थी। लीना की इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा लीना अपनी फिल्म व्हाइट वैन स्टोरीज लेकर भी विवादों में रही थीं। अपने करियर के दौरान लीना ने कई इंटरनेशनल और नेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड हासिल किए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed