फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: 2019 से पोर्न फिल्में बना रहे राज कुंद्रा, पुलिस को मिले 100 वीडियोज, जांच से पहले डिलीट किया गया डेटा

Fri, 23 Jul 2021 12:42 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 23 Jul 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra made 100 Adult videos in last one and half years in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

सोमवार से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के मामले में पुलिस हिरासत में हैं। उनके साथ 11 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनपर यह भी आरोप है कि वे मॉडल और अभिनेत्रियों से इन फिल्मों में करवाते थे। फिलहाल 23 जुलाई तक के लिए वे पुलिस कस्टडी में हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस पर छापा मारा है, जहां से बहुत सारा डेटा मिला है। जांच में यह भी पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में राज 100 से ज्यादा पोर्न फिल्में बना चुके थे जिससे उन्हें खूब कमाई हुई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि राज कुंद्रा जांच में उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। 



डेटा डिलीट किया गया है
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बहुत सारा डेटा पहले से डिलीट कर दिया गया है जिसे कि रिकवर करने में समय लगेगा लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उसे रिकवर कर लिया जाएगा।

 

Raj kundra made 100 Adult videos in last one and half years in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

टैराबाइट में है डेटा
क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि जब राज कुंद्रा के ऑफिस पर रेड डाली गई तो वहां से खूब सारा डेटा मिला है, जो कि टैराबाइट में है। पुलिस द्वारा वह सारे उपकरण जब्त कर लिए गए हैं जिनमें ये डेटा स्टोर करके रखा जा रहा था।

Raj kundra made 100 Adult videos in last one and half years in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हॉटशॉट पर हैं 20 लाख पेड सब्सक्राइबर्स
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राज कुंद्रा अगस्त 2019 से पोर्न फिल्में बना रहे हैं और उससे उन्होंने बेतहाशा पैसा कमाया है। उनके एप हॉटशॉट के लगभग 20 लाख सब्सक्राइबर्स हैं जिन्होंने कि पोर्न देखने के लिए सदस्यता ली हुई है और वो इसके लिए पैसा चुकाते हैं। उन्होंने पोर्न फिल्में देखने के लिए एक मोबाइल एप बनाया हुआ है क्योंकि वेबसाइट के मुकाबले ऐसे पोर्न फिल्में देखना आसान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra made 100 Adult videos in last one and half years in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कुंद्रा नहीं देते सवालों के जवाब
पुलिस के सूत्रों का यह भी कहना है कि राज कुंद्रा पुलिस को जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकार का कहना है कि वो सवालों के जवाब भी नहीं देते हैं और उनपर लगे आरोपों से भी इनकार कर रहे हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने कभी पोर्न फिल्में नहीं बनाईं। 

विज्ञापन
Raj kundra made 100 Adult videos in last one and half years in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कस्टडी का बढ़ाया जाए समय
राज कुंद्रा और उनके सहआरोपी रियान थोरपे शुक्रवार तक के लिए पुलिस की कस्टडी में हैं लेकिन क्राइम ब्रांच की कोशिश है कि कोर्ट इस कस्टडी के समय को और बढ़ा दे ताकि वे आगे की जांच अच्छे से कर सकें। पुलिस का यह भी कहना है कि राज कुंद्रा के आरोपों को साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed