{"_id":"62f0dc101cdade2318021e0b","slug":"fact-check-did-shehnaaz-kaur-gill-unfollow-salman-khan-after-casting-out-from-bhaijaan-know-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhaijaan: फिल्म से बाहर होने पर शहनाज गिल ने किया सलमान खान को अनफॉलो! यहां जानें पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhaijaan: फिल्म से बाहर होने पर शहनाज गिल ने किया सलमान खान को अनफॉलो! यहां जानें पूरी सच्चाई
बिग बॉस फेम शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरों की वजह से काफी समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से कभी यह कंफर्म नहीं किया गया कि वह फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म से एक्ट्रेस को बाहर कर दिया गया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक शहनाज अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
2 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को किया अनफॉलो?
पोर्टल ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान को अनफॉलो भी कर दिया है। इस रिपोर्ट में उनके फिल्म से बाहर होने की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि हमनें जब इसकी सच्चाई जानने के लिए उनका इंस्टा अकाउंट खंगाला तो पाया कि वह सलमान खान को अभी भी फॉलो करती हैं। बता दें कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब तक इस पर एक्ट्रेस या फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
3 of 4
शहनाज गिल का कथित लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
सेट की तस्वीर हुई थी वायरल
हाल ही में शहनाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो में शहनाज किसी फिल्म की शूटिंग करती नजर आ रही थीं। तस्वीर सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि यह सलमान खान की फिल्म भाईजान का सेट है। हालांकि इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बिग बॉस की वजह से शहनाज की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है। उन्हें पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से भी जाना जाता है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का नाम 'हौसला रख' था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, बॉलीवुड की बात करें तो वह जल्द ही रिया कपूर की फिल्म में एक्टिंग करती दिख सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।