फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: शक्तिमान ने फिर सिखाई छोटी मगर मोटी बात, मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर कहा- ऐसी लड़कियों से...

Mon, 08 Aug 2022 03:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Aug 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan fame Mukesh Khanna talked about raksha bandhan & girls who trapped the boys said avoid such girls
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
  टीवी शो शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म 'शक्तिमान' का एलान किया था, जिसके बाद से ही वह इस फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी दे रहे हैं। लेकिन अब अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उन लड़कियों के बारे में बात करते दिख रहे हैं, जिनसे संभलकर रहने की जरूरत है। इस वीडियो में उन्होंने रक्षाबंधन, लव जिहाद और ब्लैकमेल जैसे मुद्दों अपने विचार रखे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स को एक नसीहत भी दी है।   
Shaktimaan fame Mukesh Khanna talked about raksha bandhan & girls who trapped the boys said avoid such girls
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत वह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की बात करते हैं जिसमें हिंदू लड़कियों को सलाह दी गई है कि वह मुस्लिम लड़कों को राखी ना बांधे। वह आगे ये भी कहते हैं कि वह इन सब बातों में नहीं पड़ना चाहते हैं। 

Shaktimaan fame Mukesh Khanna talked about raksha bandhan & girls who trapped the boys said avoid such girls
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

इसके आगे मुकेश खन्ना उन लड़कियों से बचने की सलाह देते हैं जो सोशल मीडिया पर 'हाय' और 'मुझे आपसे बात करनी है' जैसे मैसेज करती हैं। मुकेश खन्ना कहते हैं कि वह लड़कियां अपना एक चेहरा दिखा देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर प्रभावित लोग पहचान नहीं पाते कि यह लड़का है या लड़की। इस दौरान चार-पांच दिन बातें चलती हैं और फिर वह लड़की सोशल मीडिया पर सामने वाले से फोटो मांग लेती हैं। इसके बाद ही ब्लैकमेल शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan fame Mukesh Khanna talked about raksha bandhan & girls who trapped the boys said avoid such girls
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात जारी रखते हुए मुकेश खन्ना कहते हैं कि लड़कियों की दूसरे दिन ही मांग आती है कि मुझे इतने रुपये दो वरना तुम्हारी फोटो अपलोड कर दूंगी। इससे बचने की जरूरत है। हर सोशल मीडिया यूजर्स मैं कहना चाहता हूं कि यह एक या दो नहीं बल्कि पूरा रैकेट है जो भोले भाले लोगों को फंसाते हैं अपनी ओर आकर्षित करती है।' मुकेश खन्ना ने ये भी बताया कि उन्हें भी ऐसे फोन आते हैं, जो बात करने के लिए कहते हैं। वह ऐसे मैसेज देखकर हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन
Shaktimaan fame Mukesh Khanna talked about raksha bandhan & girls who trapped the boys said avoid such girls
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा कि मैंने देखा है बातें होती रहती हैं। कोई तो दूसरे से कहती है मैं मुकेश के लिए करवा चौथ रखती हूं। मुझे हैरानी होती है कि आप कौन हैं जो किसी के लिए करवा चौथ रखती है। क्या हक है आपको। ये बेहूदगी है। अगर सच में हमारे समाज में पैदा हो गई है तो हमारा समाज पतन की ओर जा रहा है। इसके आगे अभिनेता ने बताया कि वह ऐसे लोगों का नंबर ब्लॉक कर देते हैं और आप भी कर दीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed