भारत के सबसे जांबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक 'सैमबहादुर' में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, वहीं रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको बता दें, सैम मानेकशॉ का आर्मी करियर लगभग चार दशकों और पांच वॉर का था। वह फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे। साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
Sam Bahadur: सैम मानेकशॉ की बायोपिक की शूटिंग हुई शुरू, विक्की कौशल बोले- मेरी खुशनसीबी है कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के पहले दिन फिल्म के मेकर्स ने प्रोजेक्ट से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें सैम बहादुर के रूप में विक्की कौशल को उनके को-स्टार्स, सान्या और फातिमा के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में सैम बहादुर के रूप में विक्की के अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन और उनके टेबल रीड सेशन से लेकर मेघना गुलजार और उनकी टीम के रीडिंग सेशन तब पर रोशनी डाली गई है।
इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित, निर्देशक मेघना गुलजार कहती हैं, 'आखिरकार, वर्षों की लंबी चौड़ी रिसर्च, राइटिंग, और कड़ी तैयारी के बाद 'सैम बहादुर' आखिरकार शुरू हो गई है। सेट पर होना और सैम मानेकशॉ के प्रेरक जीवन की कहानी को बताने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात है।'
वहीं, विक्की कौशल ने कहा, 'मैं एक रियल लाइफ हीरो और देशभक्त की भूमिका निभाने के लिए खुद को खुशनसीब मानता हूं, जिन्हें आज भी हमारे देश में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। एक अभिनेता के रूप में सीखने और अपने साथ रखने के लिए इसमें बहुत कुछ है। इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। मुझे यकीन है कि उनकी मेसमराइजिंग जर्नी को लोग काफी पसंद करेंगे।'
वहीं फातिमा सना शेख कहती हैं, 'हमारे देश के सबसे महान वॉर हीरोज में से एक की ऐसी प्रेरक कहानी का हिस्सा बनना एक बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने सैम मानेकशॉ के बारे में नहीं सुना हैं, वे सैम बहादुर को देखने के बाद उन्हें हमेशा याद रखेंगे।' फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सान्या मल्होत्रा कहती हैं, 'सिल्लू की भूमिका निभाना, जो अपनी यात्रा के दौरान सैम की सपोर्ट सिस्टम रही हैं, एक बड़े सम्मान की बात है। यह पहली बार है जब मैं विक्की के साथ स्क्रीन साझा कर रही हूं। यह मेघना गुलजार के साथ भी मेरी पहली फिल्म है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय कर सकूं।'