{"_id":"5c895b6fbdec22140d569e37","slug":"fake-news-about-vicky-kaushal-is-being-spread-by-sara-ali-khans-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान के निशाने पर आए विक्की कौशल, फर्जी खबरें फैला रही है एक्ट्रेस की टीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान के निशाने पर आए विक्की कौशल, फर्जी खबरें फैला रही है एक्ट्रेस की टीम
पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की पीआर टीम की तरफ से फैलाई जा रही फर्जी खबरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओँ की नाक में दम कर रखा है। अंग्रेजी की एक दो न्यूज वेबसाइट्स के जरिए फैलाई जा रही इन खबरों से फिल्म निर्माता इतना तंग आ चुके हैं कि वह अब ये मामला एसोसिएशन में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो सारा अली खान का करियर शुरू होने से पहले ही खटाई में पड़ सकता है।
2 of 6
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
सब जानते हैं कि साल की शुरूआत में ही दो सौ करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'उरी' के विकी कौशल अब वो विकी कौशल नहीं रहे जिसे हर कोई हल्के में लेता था। विकी कौशल अब स्टार हैं और विकी का यही स्टारडम हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने को छटपटाती सारा अली खान के निशाने पर आ गया है।
3 of 6
sara ali khan
- फोटो : news18
कुछ ही हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' छोड़ने की अफवाह फैलाने के बाद सारा अली खान ने अब अपनी पीआर टीम को विकी कौशल की फिल्म 'ऊधम सिंह' को निशाना बनाने पर लगाया है। पीआर टीम ने अपना काम भी कर दिया और अंग्रेजी की दो वेबसाइट्स पर इस आशय की खबर प्रश्नवाचक चिन्ह के साथ चली कि सारा अली खान ने विकी कौशल की अगली फिल्म 'ऊधम सिंह' छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
vicky kaushal
'ऊधम सिंह' फिल्म से जुड़े लोगों को कहना है कि 'संजू', 'मनमर्जियां' और 'राजी' के बाद 'उरी' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले विकी कौशल की फिल्म छोड़ने की बात फैलाना मतलब सीधे सीधे विकी कौशल की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ब्रांड वैल्यू से खिलवाड़ करने जैसा है। शहीद ऊधम सिंह की बायोपिक का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। रिसर्च पूरी होने के बाद स्क्रिप्ट भी तय हो चुकी है। अब काम लोकेशन की तलाश का चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
vicky kaushal
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बुधवार सुबह से ही इस बात को लेकर हड़कंप मचा रहा कि सारा अली खान ने आखिर विकी कौशल जैसे उभरते सितारे की फिल्म क्यों छोड़ दी? इस बारे में 'ऊधम सिंह' की बायोपिक बना रहे रॉनी लाहिरी कहते हैं, ‘अभी तक हमने इस फिल्म के लिए सिर्फ विकी कौशल का नाम फाइनल किया है। फिल्म की लोकेशन तय होने के बाद ही फिल्म की बाकी कास्टिंग पर काम होगा। ऐसे में किसी का इस तरह की खबरें फैलाना ठीक नहीं है क्योंकि हमने इस फिल्म के लिए किसी दूसरे कलाकार से हमने बात तक नहीं की है।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।