फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कहां गई बॉयकट हेयर स्टाइल रखने वाली वो सिंगर? 90s में इनके गानों पर झूमते थे फैंस

Sat, 12 Mar 2022 09:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Mar 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Falguni pathak Happy Birthday Where is she now
फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 मार्च को 1964 को मुंबई में एक गुजराती परिवार हुआ था। बचपन से ही सिंगिग का शौक रखने वाली फाल्गुनी ने मात्र 9 साल की उम्र में ही अपना पहला स्टेज शो किया था। फाल्गुनी संगीत और गायिकी की दुनिया का वो नाम हैं, जिन्होंने 90 के दशक में लड़कियों को प्यार करना सिखाया और अपनी बेहद सुरीली आवाज से उनके दिल की आवाज बन गईं।

Falguni pathak Happy Birthday Where is she now
falguni pathak song - फोटो : instagram

फाल्गुनी पाठक मुंबई में पली-बढ़ी थीं। वे अपनी मम्मी-पापा की पांचवीं संतान हैं। फाल्गुनी के मम्मी-पापा 4 बेटियों के जन्म के बाद एक बेटे की उम्मीद कर रहे थे, पर उनकी 5वीं संतान भी एक लड़की ही हुई। फाल्गुनी इसलिए हमेशा लड़कों की तरह रहीं। उन्होंने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना अल्का याग्निक के साथ रिकॉर्ड किया था।

Falguni pathak Happy Birthday Where is she now
फाल्गुनी पाठक

90 के दशक में फाल्गुनी पाठक का गाना हर किसी की जुबान पर हुआ करता था और हर फंक्शन पर लोग बड़े शौक से इसे बजाया करते थे। मैंने पायल है छनकाई, याद पिया की आने लगी, बोले जो कोयल बागों में और ओ पिया जैसे गानों ने खूब वाहवाही बटोरी थी।इस जमाने में उनके कई गाने हिट रहे और इनका जलवा भी काफी समय तक बरकरार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Falguni pathak Happy Birthday Where is she now
फाल्गुनी पाठक

गीत की दुनिया के अलावा फाल्गुनी टीवी के फेमस शो, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘स्टार डांडिया धूम’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और प्राइमटाइम शो ‘बा बहू और बेटी’ में भी नजर आ चुकी हैं। फाल्गुनी को व्यापक तौर पर भारतीय मैडोना माना जाता है। उनका पहला एल्बम 1998 में रिलीज हुआ था।

विज्ञापन
Falguni pathak Happy Birthday Where is she now
फाल्गुनी पाठक - फोटो : Social media

उन्होंने भारत सहित विदेशों में कई कार्यक्रम किए। ‘ता थैया’ नाम से उनका बैंड हुआ करता था, जिसके साथ वे परफॉर्मेंस देती थीं। वे लड़कियों के कपड़े पहनने से परहेज करती हैं। आज भी फाल्गुनी की डिमांड नवरात्रि में सबसे ज्यादा होती है। जब वे छुट्टी पर होती हैं तो वे घूमने जाती हैं। उन्हें घूमने का शौक है। वे गुजरात जाकर अपनी बहनों से भी मिलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed