बॉलीवुड में विलेन का उतना ही महत्व है जितना कि एक हीरो का। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में विलेन्स की कभी कमी नहीं रही है। क्या आपने सोचा है अपने जमाने में फेमस रहे इन खलनायकों के बच्चे क्या करते हैं? बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले स्टार्स में से कुछ के बच्चे तो एक्टिव हैं और कुछ के लाइमलाइट से दूर। आज आपको मिलाते हैं इन 5 फेमस बॉलीवुड विलेंस के बच्चों से।
बॉलीवुड के 5 खलनायकों के बच्चे, कुछ बने स्टार तो कुछ की हुई हालत खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमजद खान
'शोले' में गब्बर के किरदार को निभाकर अमजद खान असल जिंदगी में ही गब्बर के नाम से मशहूर हो गए थे। अपने पिता की तरह उनके बेटे शादाब खान ने भी फिल्मों में करियर बनाने की सोची लेकिन कुछ बात नहीं बनी। शादाब खान ने फिल्म राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
कबीर बेदी
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन कबीर बेदी ने ‘खून भरी मांग’ में विलेन के किरदार से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अगर आप सोच रहे हैं कि कबीर बेटी के बेटे अदम बेदी गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं तो आप गलत हैं। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं।
एम.बी. शेट्टी
एक जमाने में बेहतरीन स्टंटमैन और विलेन एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं। एम बी शेट्टी ने विलेन का किरदार निभाकर ऐसा कॉम्पटीशन पैदा किया कि विलेन का रोल प्ले करने वाले बाकी एक्टर भी डर गए। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर। एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा। एम बी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं।
अमरीश पुरी
अमरीश का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में शुमार है। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी। अमरीश पुरी ने जहां फिल्मों में विलेन के अलावा अन्य रोल प्ले किए, वहीं उनका बेटा राजीव पुरी ने फिल्मों में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वे मैरिन नेवीगेटर हैं।