फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birth Anniversary: अपने भाई के साथ फिल्म में रोमांस कर, इस अभिनेत्री ने मचाया था बवाल; मीना कुमारी से था खास रिश्ता

Tue, 26 Apr 2022 08:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 26 Apr 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
Famous Actress Minoo Mumtaz Birth Anniversary sister of actress and sister mehmood birthday interesting and unknown facts
मीनू मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक और हास्य कलाकार महमूद अली का पूरा परिवार मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखता था।  महमूद अली की तरह ही उनकी बहन मीनू मुमताज भी बॉलीवुड से जुड़ी हुई थीं। मीनू मुमताज ने 1950 और 1960 के दशक की कई हिंदी फिल्मों में मुख्य रूप से एक नर्तकी और अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्धि हासिल की थी। 26 अप्रैल 1942 को जन्मी मीनू मुमताज का आज 80वां जन्मदिवस है।

Famous Actress Minoo Mumtaz Birth Anniversary sister of actress and sister mehmood birthday interesting and unknown facts
मीनू मुमताज - फोटो : मीनू मुमताज

बतौर डांसर रखा बॉलीवुड में कदम
मीनू मुमताज ने साल 1955 में आई फिल्म 'घर घर में दिवाली' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक डांसर का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'सखी हातिम' से मिली। इसके बाद उन्हें 'ब्लैक कैट' (1959) में बलराज साहनी के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया। धीरे-धीरे मीनू सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और उन्हें कागज के फूल (1959), चौधविन का चांद (1960), साहिब बीबी और गुलाम (1962), याहुदी (1958), ताजमहल (1963), गजल (1964) जैसी फिल्मों में देखा गया। बता दें कि मुमताज को मीनू नाम उनकी भाभी मीना कुमारी ने दिया था।

Famous Actress Minoo Mumtaz Birth Anniversary sister of actress and sister mehmood birthday interesting and unknown facts
मीनू मुमताज - फोटो : मीनू मुमताज

अपने ही भाई के साथ किया रोमांस
मीनू मुमताज का फिल्मी सफर काफी अच्छा चल रहा था कि तभी उन्हें फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' ऑफर हुई। साल 1958 में आई इस फिल्म ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में मीनू अपने सगे भाई महमूद के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आईं। उस जमाने में भाई-बहन काे ऑनस्क्रीन रोमांस करता देख काफी लोग भड़क गए। बता दें कि मीनू की जोड़ी सबसे ज्यादा कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ जमी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Actress Minoo Mumtaz Birth Anniversary sister of actress and sister mehmood birthday interesting and unknown facts
मीनू मुमताज - फोटो : मीनू मुमताज

पहले ट्यूमर फिर कैंसर की वजह से हुआ निधन
वहीं, अगर मीनू मुमताज के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 12 जून 1963 को एक फिल्म निर्देशक एस अली अकबर से शादी कर ली। शादी के एक साल बाद ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आई थी। जांच में पता चला कि उन्हें ट्यूमर है लेकिन उनका ऑपरेशन हुआ तो वो ठीक हो गई थीं। इसके बाद वो कनाडा में रहने लगी थीं लेकिन 23 अक्तूबर, 2021 की सुबह को वो हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मीनू मुमताज को कुछ समय पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इसके अलावा उन्हें एक इंफेक्शन भी हो गया था, जिसके बाद उनकी सेहत दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed