बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां खुद को सुंदर दिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। तमाम महंगे प्रोडक्ट से लेकर करोड़ों की सर्जरी तक सब कुछ करते हैं। घंटो जिम में पसीना बहाते हैं और अलग-अलग तरह की डाइट भी लेते हैं। ये लोग प्लास्टिक सर्जरी समेत अन्य कई तरह की सर्जरी अक्सर कराते हैं। लेकिन वहीं कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्हें अपने लुक्स और नेचुरल ब्यूटी से छेड़छाड़ करना बिल्कुल पसंद नहीं है। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी। मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। आज वह अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं।
Moushumi Chatterjee: बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मौसमी चटर्जी ने दी खूबसूरती की अलग परिभाषा, जानिए इस लिस्ट में हैं कितनी हसीनाओं के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसमी चटर्जी ने कभी अपने लुक के लिए कोई सर्जरी नहीं कराई। दरअसल मौसमी चटर्जी के दांतों में गैप है और उनके दांत के ऊपर दांत भी हैं। जब शुरुआत में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो खूबसूरत हिरोइनों के खांचे में फिट बैठने के लिए उन्हें दांतों की सर्जरी की सलाह दी गई। लेकिन मौसमी चटर्जी ने बिना किसी सर्जरी के तमाम सफल फिल्में दीं और खूबसूरत हिरोइनों को टक्कर दिया। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ नेचुरल ब्यूटी को ही तवज्जो दी।
ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय का आता है। उन्होंने बिना प्लास्टिक सर्जरी के सिर्फ नेचुरल ब्यूटी की बदौलत बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं।
आलिया भट्ट
हाल ही में कपूर परिवार की बहू और रणबीर कपूर की पत्नी बनीं आलिया भट्ट ने कभी भी प्लास्टिक सर्जरी को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने बॉलीवुड में फिट होने के लिए कभी भी अपनी नेचुरल ब्यूटी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। बिना किसी कॉस्मेटिक सर्जरी के ही वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही हैं।
विद्या बालन
बॉलीवुड में खूबसूरत हिरोइन का मतलब होता है चेहरे से खूबसूरत और जीरो फिगर वाली बॉडी। लेकिन अभिनेत्री विद्या बालन ने बॉलीवुड में जीरो फिगर वाली परिभाषा से इतर सिर्फ अपने अभिनय के दम पर शानदार फिल्में दी हैं और अपने नाम का डंका बजवाया। कई बार उन्हें अपने बढ़े हुए ट्रोल भी होने पड़ा था, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं कराई।