बॉलीवुड हो या सिनेमा से जुड़ी कोई भी इंडस्ट्री अभिनेत्रियां सफल होने के बाद ही शादी करना चाहती हैं, जिसकी वजह से एग्स फ्रीज करवाना बहुत आम होता जा रहा है। सिनेमा जगत से जुड़ी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने एग्स और एम्ब्रियो फ्रीज करा चुकी हैं।ये एक ऐसा मेडिकल प्रोसीजर है जिसके चलते उनके लिए बढ़ती उम्र में मां बन बनपाना आसान होता है क्योंकि महिलाओं का एक उम्र के बाद मां बनना मुश्किल होता है। आज हमने ऐसी छह अभिनेत्रियों की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा रखे हैं।
Actresses: बढ़ती उम्र में मां बनने के लिए इन अभिनेत्रियों ने चुना अनोखा रास्ता, जानें क्या है वैज्ञानिक तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी अभिनेत्री राखी सावंत रोज नए-नए बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। राखी ने खुलासा किया था कि उन्होंने मां बनने के लिए अपने एग्स को फ्रीज करवा लिया है।
सुकीर्ति कंदपाल
स्टार वन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' से प्रसिद्ध हुई टीवी अभिनेत्री सुकीर्ति भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि सुकीर्ति भविष्य में कब मां बनना चाहेंगी इस बात का खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है।
एकता कपूर
टीवी क्वीन एकता कपूर को कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कुल 36 साल उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे। हर लड़की की तरह ही एकता को भी पता था कि वह कभी न कभी मां बनेंगी ही और उन्हें इसकी वजह से परेशानी न हो इसलिए एकता ने यह कदम उठाया था।
तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की बहन और तनुजा की बेटी तनीषा मुखर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह 39 वर्ष की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने तब किया था, जब एग्स फ्रीज कराने के बाद तनीषा को बढ़ते बॉडी वेट की दिक्कत हुई थी।