एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 19 Jan 2025 04:56 PM IST
सार
Famous Bollywood Stars Bodyguard Fees: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया है। हर एक बड़ा बॉलीवुड स्टार अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड नियुक्त करता है, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। आइए आपको बताते है इन बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा के लिए यह अपने बॉडीगार्ड को कितनी मोटी फीस देते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड लेते हैं मोटी फीस
- फोटो : इंस्टाग्राम
Please wait...
Link Copied
अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर गुरुवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों से उनका इलाज चल रहा है। बहरहाल, उनकी हालत स्थिर है। उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी की गई। इस सर्जरी में सैफ की बॉडी से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया है। आइए जानते हैं सैफ के अलावा बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी है।
2 of 7
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पास बड़ा स्टाफ है। इसमे पीएस, पीआरओ, ड्राइवर, माली, बॉडीगार्ड शामिल हैं। इसमे दोनों ( सैफ और करीना ) का मिलाकर 13 लोग है। घर का स्टाफ 4 लोगों का है। सैफ और करीना के पास कुल 6 ड्राइवर हैं। अलग-अलग बॉडीगार्ड मिलाकर ये संख्या 10 है। इनमें से सैफ और करीना के पास हमेशा 13 लोगों का स्टाफ दिन हो या रात में मौजूद रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी में खासतौर पर सैफ के बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में है।
3 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
शेरा, जो 1995 से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं, कथित तौर पर सालाना 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। शेरा अपनी बॉडी बिल्डिंग के लिए पहचाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेरा ने कहा कि वे अपनी खुद की सुरक्षा फर्म, टाइगर सिक्योरिटी भी चलाते हैं। 2017 में, उन्होंने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान जस्टिन बीबर की सुरक्षा संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
रवि सिंह कथित तौर पर एक दशक से अधिक समय से शाहरुख खान के बॉडीगार्ड हैं और अभिनेता की सुरक्षा करते हैं। उन्हें अक्सर अभिनेता के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की सुरक्षा करते हुए भी देखा गया है। रवि सिंह कथित तौर पर 2.7 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन कमाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
सुनील तालेकर बचपन से ही आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड रहे हैं और कथित तौर पर उनकी बेटी राहा की भी देखभाल वहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी सेवाओं के लिए सालाना 50 लाख रुपये कमाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।