{"_id":"5d6d8f628ebc3e93c6336e94","slug":"famous-bollywood-villain-tinu-verma-birthday-and-life-unfact","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विलेन बनते ही इस एक्टर ने आमिर से लिया था पंगा, असल जिंदगी में भाई पर जानलेवा हमला कर भागा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विलेन बनते ही इस एक्टर ने आमिर से लिया था पंगा, असल जिंदगी में भाई पर जानलेवा हमला कर भागा
साल 2000 में आई आमिर खान की फिल्म मेला के विलेन का किरदार आज भी लोगों के दिमाग में बैठा हुआ है। फिल्म में गुज्जर सिंह नाम के इस विलेन ने पूरे गांव में दहशत फैला रखी थी। इस फिल्म में आमिर के भाई फैजल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में विलेन का यह रोल करने वाला एक्टर का किरदार आमिर पर भारी पड़ा। रातों-रात अपनी खलनायकी से फेमस होने वाले इस एक्टर का नाम टीनू वर्मा है। टीनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1993 में आई सुपरहिट फिल्म आंखें से की थी।
2 of 5
Tinu Verma
टीनू वर्मा ने तो वैसे कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान फिल्म मेला में जबरदस्त रोल प्ले करने के चलते मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। टीनू ने फिल्म राजा हिंदुस्तानी, शोला और शबनम, गदर, बाज और गुलामी जैसी फिल्मों में भी अपनी खलनायकी डर पैदा किया था। लेकिन फिर टीनू फिल्मों से गायब हो गए।
3 of 5
Tinu Verma
टीनू का नाम 2013 में तब फिर उछला जब उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने भाई पर धारदार तलवार से हमला किया। झगड़े की वजह पुश्तैनी संपत्ति विवाद था। दरअसल, टीनू और उनके सौतेले भाई मनोहर के बीच लंबे समय से गोरेगांव स्थित पैतृक फॉर्महाउस को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tinu Verma
हमला करने के बाद टीनू फरार हो गए। इससे पहले टीनू ने जुलाई, 2013 में ही सौतेले भाई महेन्द्र वर्मा से मारपीट की थी। हालांकि कुछ दिनों बाद ही टीनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Tinu Verma
टीनू एक एक्टर होने के साथ-साथ एक्टर स्टंटमैन भी हैं। उनको बेस्ट एक्शन के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। यहां तक कि उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया है। इतनी ही नहीं उन्होंने अपने फिल्मी करियर में निर्देशन में भी हाथ आजमाया। टीनू ने फिल्म मां तुझे सलाम (2002), बाज (2003), राजा ठाकुर (2006) , दिस वीकेंड (2012) और गुलामी (2015) जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।