{"_id":"5d6d9e2d8ebc3e0169686968","slug":"shakti-kapoor-birthday-special-and-his-sting-operation-for-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में काम के बदले लड़कियों से ऐसी डिमांड करते थे शक्ति कपूर, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में काम के बदले लड़कियों से ऐसी डिमांड करते थे शक्ति कपूर, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shakti Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्राइम मास्टर गोगो' के नाम से मशहूर शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 700 से ज्यादा फिल्में कर चुके शक्ति कपूर को लोगों ने असल जिंदगी में उस वक्त विलेन समझ लिया जब वो एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए। स्टिंग में शक्ति कपूर लड़कियों को फिल्मों में रोल दिलाने के बदले उनसे कई तरह के डिमांड कर रहे थे।
2 of 5
Shakti Kapoor
- फोटो : social media
साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया। इसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।
3 of 5
shakti kapoor and poonam pandey
शक्ति कपूर के इस स्टिंग से इंडस्ट्री के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उनके फिल्मों में काम करने पर ही बैन लगा दिया गया। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से यश चोपड़ा, सुभाष घई और अमित खन्ना ने मिलकर ये फैसला लिया था। सुभाष घई ने कहा था कि एक आदमी की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shakti Kapoor
कास्टिंग काउच विवाद पर शक्ति कपूर ने कहा था कि 'मैं फिल्म इंडस्ट्री से माफी मांगता हूं। इनमें सुभाष घई, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी तक सभी लोग शामिल हैं। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है और मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मेरा मकसद किसी का भी दिल दुखाना नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
शक्ति कपूर को उस वक्त भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था जब बिग बॉस में वह मिस अफगानिस्तान विदा समदजई को आपत्तिजनक तरीके से छूते हुए कैमरे में कैद हुए थे। शक्ति कपूर बिग बॉस प्रतिभागी बने थे, तब सलमान खान ने कहा था- 'मानना पड़ेगा बिग बॉस को, शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी ना बुलाएं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।