{"_id":"5d6da4b58ebc3e017b4bddd9","slug":"vivek-oberoi-birthday-special-a-one-mistake-destroyed-his-bollywood-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में ऐसी गलती कर बैठे थे विवेक ओबेरॉय, इस वजह से ऐश्वर्या ने कर लिया था ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होटल के कमरे में ऐसी गलती कर बैठे थे विवेक ओबेरॉय, इस वजह से ऐश्वर्या ने कर लिया था ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Aishwarya Rai and Vivek Oberoi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था। विवेक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए, यहां तक की उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी थी लेकिन कुछ गलतियों ने उनका करियर को तबाह कर दिया। 3 सितंबर 1976 को जन्मे विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। विवेक एक अच्छे कलाकार होते हुए फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। कई लोग इसके पीछे की वजह उनका ऐश्वर्या राय से अफेयर और सलमान खान से दुश्मनी होना मानते हैं। आज विवेक का जन्मदिन है।
2 of 8
Aishwarya,Vivek
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय भले ही अब अभिषेक बच्चन की हो गई हों, लेकिन कई साल पहले वे खान या ओबेरॉय होने तक की स्थिति में पहुंच गई थीं, लेकिन ऐसा क्यों न हो सका। ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबर कोई नई नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आकर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश उन्हें भी छोड़ कर चली गई थीं?
3 of 8
सलमान ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास चला नहीं और ऐश राजीव को छोड़ आगे बढ़ गईं। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन सलमान की उस एक बात ने जैसे सब बर्बाद कर डाला। ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा, लेकिन इतनी आसानी से रिश्ता खत्म हो जाता तो क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Aishwarya Rai, salman khan
ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर भी हंगामा कर देते। इसी वजह से ऐश का काफी नुकसान हुआ। फिल्म चलते चलते के सेट पर सलमान के गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया। 2002 में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश ने बताया था कि सलमान और मैं मार्च में अलग हो गए थे, लेकिन वो अभी इस पर यकीन नहीं कर पाए हैं। ब्रेक अप के बाद वे मुझे कॉल करते थे और गालियां सुनाते थे।
विज्ञापन
5 of 8
salman aishwarya
ऐश ने बताया था, 'उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो।' जैसे तैसे ऐश सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।