{"_id":"5d6e0f438ebc3e93d62aefa8","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-contestant-arpita-yadav-share-her-emotional-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: एक मां की दर्दभरी कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ, बोलीं- 'सिर्फ 20 साल ही जिंदा रह पाएगा बेटा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 11: एक मां की दर्दभरी कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ, बोलीं- 'सिर्फ 20 साल ही जिंदा रह पाएगा बेटा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
arpita yadav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट पैसों के साथ लोगों का दिल भी जीत लेते हैं । वहीं कुछ कंटेस्टेंट की जिंदगी की कहानी इतनी दर्दभरी होती है कि लोगों को इमोशनल कर देती है । आज टेलीकास्ट होने वाले शो में एक ऐसी कंटेस्टेंट आने वाली हैं जिसकी कहानी सुन अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए ।
arpita yadav
- फोटो : social media
जयपुर की रहने वाली अर्पिता यादव केबीसी में पहुंचीं । अर्पिता दिव्यांग बच्चों की टीचर हैं और उनका बेटा भी स्पेशल चाइल्ड है । सोनी टीवी ने एक प्रोमो रिलीज किया है । इसमें अर्पिता खेल के बीच में बेटे निर्भय के पैदा होने के समय की बात शेयर करती हैं ।
arpita yadav
- फोटो : social media
बेटे की कहानी बताते-बताते अर्पिता रोने लगती हैं । अर्पिता ने बताया कि आज वो अपने बेटे पर गर्व करती हैं लेकिन जब वो पैदा हुआ था तो भगवान से बहुत नाराज हुई थीं । उन्होंने कहा, 'जब निर्भय पैदा हुआ तो मैंने उसे देखकर सोचा मैंने ये तो नहीं मांगा था । मैं भगवान से लड़ी, खुद से समाज से परिवार से नाराज हुई । एक लंबी लड़ाई लड़ी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11
- फोटो : sony liv
अर्पिता ने बताया कि उनके बेटे की बीमारी का कोई इलाज नहीं है । उम्र भी कम है वह ज्यादा से ज्यादा 20 साल जी सकता है । अर्पिता की बात सुन अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके लिए एक कविता भी कही । बिग बी कहते हैं, संतान की बेहतरी के लिए अगर एक मां जिद पर अड़ जाती है, इंसान ही नहीं भगवान से भी लड़ जाती है, मकसद सच्चाई है तो सीना ठोक के यही कहो, झुकना होगा दुनिया तुमको, विश्वास में अपने खड़े रहो...अड़े रहो...।
विज्ञापन
kbc 10
- फोटो : sony
शो के करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम नजर आई थी। करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम की ओर से हॉट सीट पर महानिदेशक एस एन प्रधान, कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बैठे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने तीनों से खूब बातें की। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और कुल 25 लाख रुपये की राशि जीती।
TRP लिस्ट में अमिताभ की नई एंट्री, कपिल शर्मा की जगह बरकरार, देखें टॉप 10 की लिस्ट
TRP लिस्ट में अमिताभ की नई एंट्री, कपिल शर्मा की जगह बरकरार, देखें टॉप 10 की लिस्ट