फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singers: मधुर आवाज का जादू चलाकर इंडस्ट्री पर राज करते हैं ये गायक, अभिनय का दम दिखाने में साबित हुए फिसड्डी

Thu, 25 May 2023 11:24 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 May 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
famous singers whose Acting Debut Was Flop Sonu Nigam Lucky Ali Abhijeet Sawant Himesh Reshammiya  Mika Singh
अभिनय में असफल हुए ये गायक - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्री के अलावा गायकों का भी खास महत्व है। गायकों के गाए हुए गानों के बिना फिल्में अधूरी रहती हैं और फिल्मों के बिना कलाकारों का अस्तित्व नहीं होता। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई गायक हैं, जो अपनी आवाज का जादू चलाकर लोगों को मदहोश कर देते हैं। वहीं कुछ सिंगर्स ऐसे भी हैं, जिनके नाम से ही गाने हिट हो जाते हैं, लेकिन बतौर गायक इंडस्ट्री में राज करने वाले सिंगर्स अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल को छूने में नाकामयाब रहे। चलिए जानते हैं उन गायकों के बारे में, जिन्होंने अपनी आवाज का जादू तो चलाया, लेकिन अभिनय का दम दिखाने में असफल रहे।

famous singers whose Acting Debut Was Flop Sonu Nigam Lucky Ali Abhijeet Sawant Himesh Reshammiya  Mika Singh
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सोनू निगम का। सोनू ने अपनी आवाज का जादू चलाकर करोड़ों लोगों को मदहोश किया है। सोनू की गिनती म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्सेटाइल सिंगर में होती है। सिंगिंग करियर में उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं, लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग में अपनी पहचान बनानी चाही तो बुरी तरह फ्लॉप रहे। सोनू फिल्म जानी दुश्मन, काश आप हमारे होते, लव इन नेपाल में नजर आए, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं।

famous singers whose Acting Debut Was Flop Sonu Nigam Lucky Ali Abhijeet Sawant Himesh Reshammiya  Mika Singh
हिमेश रेशमिया - फोटो : Twitter

हिमेश रेशमिया
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हिमेश रेशमिया का। हिमेश के मेलोडी हिट्स का खुमार तो फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। आज के दौर में भी हिमेश के गानों में 90 के दशक की झलक देखने को मिलती है, जिसकी दुनिया दीवानी हो जाती है। म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले हिमेश रेशमिया ने एक से बढ़कर एक हिट गाने भी गाए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है, लेकिन एक्टिंग के मामले में वह भी फुस्स हो गए। हिमेश फिल्म 'आपका सुरूर', 'कर्ज', 'द एक्सपोज', 'कजरारे', 'रेडियो' में एक्टिंग कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी ज्यादातर फिल्में असफल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
famous singers whose Acting Debut Was Flop Sonu Nigam Lucky Ali Abhijeet Sawant Himesh Reshammiya  Mika Singh
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया

लकी अली
90 के दशक के बेहतरीन गायक लकी अली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिंगिंग इंडस्ट्री में वह एक जाना पहचाना नाम है। उनके गाए गाने आज भी लोग सुनते हैं। बाकी गायकों की तरह उन्होंने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहा, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सके। वह फिल्म 'छोटे नवाब', 'ये है जिंदगी', 'हमारे तुम्हारे', 'सुर' में बतौर एक्टर नजर आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।

विज्ञापन
famous singers whose Acting Debut Was Flop Sonu Nigam Lucky Ali Abhijeet Sawant Himesh Reshammiya  Mika Singh
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत सावंत
रियलिटी शो इंडियन आइडल जीतकर अभिजीत सावंत ने खूब शोहरत बटोरी। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। सिंगर के तौर पर उन्होंने कई अच्छे गाने गाए हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वह भी फ्लॉप रहे। उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' से अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed