फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Serials: टीवी के 5 बेहतरीन शो, जिन्होंने किया बहादुर जवानों के जज्बे को सलाम

Tue, 26 Apr 2022 07:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 26 Apr 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
famous tv serials were based on indian armed forces
फौजियों पर बने टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

आपने देशभक्ति और वीर जवानों पर बनी फिल्में देखी होंगी। जिनमें अभिनेताओं ने न सिर्फ फौजियों का रोल प्ले किया है बल्कि अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल भी जीता है। बहादुर जवानों की वीर गाथा को सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि टीवी शो में भी खूब तवज्जो दी गई है। सेना के जवानों पर बने टीवी सीरियल इतने बेहतरीन थे कि आज भी लोगों के दिलों में इनकी यादें ताजा हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल्स की याद दिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने जवानों के जज्बे को सलाम किया है।

famous tv serials were based on indian armed forces
फौजी - फोटो : सोशल मीडिया

फौजी
दूरदर्शन के धारावाहिक फौजी से 1998 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख ने इसमें लेफ्टिनेंट अभिमन्यु की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में वह एक शरारती फौजी बने थे। इस किरदार के लिए शाहरुख आज भी याद किए जाते हैं।

famous tv serials were based on indian armed forces
परमवीर चक्र - फोटो : सोशल मीडिया

परमवीर चक्र
ये धारावाहिक चेतन आनंद द्वारा 1989  में बनाया गया था। इस सीरियल में नसीररुद्दीन शाह, फारुख शेख, पुनीत इस्सर और पंकज धीर जैसे दिग्गज कलाकार थे। इसमें भारत के परमवीर चक्र विजेताओं की कहानी दिखाई गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
famous tv serials were based on indian armed forces
समंदर - फोटो : सोशल मीडिया

समंदर
ये सीरियल भारतीय नौसेना को समर्पित था। इसमें नौसेना के जवानों की जिंदगी के बारे में बताया गया है। 1995 में प्रसारित इस शो के 25 एपिसोड दिखाए गए थे। इस सीरियल में समीर सोनी, विनीता मलिक, अमन वर्मा और गिरीश मलिक ने नेवल ऑफिसर की भूमिका को निभाई थी।

विज्ञापन
famous tv serials were based on indian armed forces
सारा आकाश - फोटो : सोशल मीडिया

सारा आकाश
2003 में टीवी शो 'सारा आकाश' प्रसारित हुआ जो भारतीय वायु सेना पर आधारित था। ये सीरियल स्टार प्लस पर आता था। इसमें साईं देवधर, शक्ति आनंद, सोनल सहगल, किरण कुमार, परमीत सेठी, मानव गोहिल, और मनीष गोयल मुख्य किरदार में थे। इस सीरियल को उस वक्त लोगों ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed