फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YouTubers Networth: बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है इन यूट्यूबर्स की शान, नेटवर्थ जान चौंक उठेंगे आप

Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
सार

भारत के कुछ पॉपुलर यूट्यूबर्स अपनी पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते नजर आते हैं। तो आइए इनका नेटवर्थ जान लेते हैं। 
 

विज्ञापन
Famous Youtubers Networth Bhuvan Bam Prajakta Koli Kusha Kapila
यूट्यूबर्स के नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला

आज के समय में लोगों के बीच पॉपुलर होने के कई तरीके हैं। न सिर्फ पर्दे पर दिखने वाले स्टार्स को आज लोग जानते हैं, बल्कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तमाम लोग कंटेंट पेश कर लाइमलाइट में आ जाते हैं। कभी किसी शख्स का कोई वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल होता है, और इससे वे रातों-रात पॉपुलर हो जाते हैं, जिसके हमारे पास तमाम उदाहरण हैं। इतना ही नहीं फेमस होने के लिए यूट्यूब भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। आए दिन तमाम तरह के कंटेंट, यूट्यूबर्स लोगों के सामने पेश करते हैं। इनमें से ही कुछ कि क्रिएटिविटी दर्शकों को खूब भा जाती है, और इसका नतीजा उनके वीडियो पर आए लाइक्स और व्यूज में दिखता है। भारत में कई पॉपुलर यूट्यूबर्स हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर आज दौलत और शोहरत में खेल रहे हैं। तो आइए आपके कुछ चहेते और बड़े यूट्यूबर्स का नेटवर्थ जान लेते हैं-

Famous Youtubers Networth Bhuvan Bam Prajakta Koli Kusha Kapila
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन्स' से तकरीबन हर कोई वाकिफ है। इसे मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम चलाते हैं। भुवन एक बेहतरीन एक्टर, सिंगर और कॉमेडियन हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि भुवन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर संगीतकार की थी। उस वक्त भुवन एक महीने के महज पांच हजार रुपये कमाते थे। वहीं, आज भुवन सबसे अमीर यूट्यूबर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भुवन 122 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 

Famous Youtubers Networth Bhuvan Bam Prajakta Koli Kusha Kapila
कैरी मिनाटी - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात कर लेते हैं अजय नागर यानी कैरी मिनाटी की। कैरी मिनाटी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। यूट्यूब से करियर शुरू करने वाले कैरी अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। कैरी ने वर्ष 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। कैरी ने अपने टैलेंट का जादू इस कदर चलाया कि महज तीन वर्ष में उनके चैनल के एक करोड़ सब्सक्राइबर हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, कैरी मिनाटी का नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Youtubers Networth Bhuvan Bam Prajakta Koli Kusha Kapila
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया

मोंक एंटरटेनमेंट के संस्थापक रणवीर इलाहाबादिया एक चर्चित सोशल मीडिया सितारे हैं। रणवीर एक लाइफस्टाइल कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वह अपने पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' के लिए भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, रणवीर की कुल संपत्ति 58 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Famous Youtubers Networth Bhuvan Bam Prajakta Koli Kusha Kapila
प्राजक्ता कोली - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले वर्ष करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आईं प्राजक्ता कोली भी एक जानी-मानी सोशल मीडिया हस्ती हैं। प्राजक्ता यूट्यूब चैनल 'मोस्टली सेन' चलाती हैं। प्राजक्ता ने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी। प्राजक्ता का नाम वर्ष 2019 की फोर्ब्स की '30 अंडर 30' की लिस्ट में भी आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राजक्ता कोली का नेटवर्थ 16 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed