फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: 'सास' को पटाने के लिए कियारा आडवाणी ने लगाया मस्का, आपके भी काम आ सकती है यह लाजवाब ट्रिक

Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Satyaprem ki katha actress reveals how she impressed sidharth mother know about her trick
अपनी सास के साथ कियारा आडवाणी - फोटो : social media

बेशक इन दिनों कियारा आडवाणी बड़े पर्दे पर 'सत्यप्रेम' की 'कथा' बनकर लोगों का दिल जीत रही हों, लेकिन असल जिंदगी में किसकी 'डिंपल' हैं यह सभी को पता है। इसी साल फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी, पति संग अपने रोमांटिक अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों की जोड़ी बी-टाउन की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। जहां सिद्धार्थ और कियारा की बॉन्डिंग एकदम परफेक्ट है, वहीं अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी सास का दिल कैसे जीता। चलिए जानते हैं आखिर कैसा है कियारा और सिद्धार्थ की मां का रिश्ता.... 

Kiara Advani Satyaprem ki katha actress reveals how she impressed sidharth mother know about her trick
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सास और बहू का रिश्ता पानी पुरी की तरह खट्टा-मीठा होता है और शादी के बाद बनने वाले इस कमाल के रिश्ते का सभी के लिए अपना-अपना फ्लेवर होता है। सभी को कियारा और सिद्धार्थ के प्यार और उनकी बॉन्डिंग के बारे में पता है, लेकिन फैंस के दिलों में हमेशा से नई बहूरानी के साथ अभिनेता के माता-पिता की बॉन्डिंग जानने की दिलचस्पी देखने को मिलती थी। अपने प्रशंसकों की इसी दिली इच्छा को पूरा करते हुए कियारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अपनी सासू मां रिम्मी मल्होत्रा को उन्होंने कैसे पटाया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों पानी पुरी की वजह से एक-दूसरे के करीब आए। 

Kiara Advani Satyaprem ki katha actress reveals how she impressed sidharth mother know about her trick
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रिम्मी मल्होत्रा और पानी पुरी के प्रति उनके प्यार के बारे में बात की। कियारा ने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी में पानी पुरी का स्टॉल था और सिद्धार्थ की मम्मी को यह बहुत पसंद है। अभिनेत्री बोलीं, 'मेरी सास को पानी पूरी बेहद पसंद है। वह अभी हमारे साथ रह रही हैं, मुंबई आई हैं दिल्ली से। मुझे पता है कि उनको पानी पुरी कितना पसंद है, तो पहले दिन मैंने कहा कि आज घर में हम पानी पुरी बनाएंगे। जो मास्क लगाया...मुझे पता था कि वह मुझे बहुत प्यार करेंगी। वह बहुत खुश थीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Satyaprem ki katha actress reveals how she impressed sidharth mother know about her trick
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी को राजस्थान में हुई थी। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में शादी की थी। मुंबई लौटने के बाद, सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए शहर में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। दोनों को फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर प्यार हो गया था।
Puneet Superstar: कानूनी पचड़े में फंसे एक्स बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार, भोपाल में FIR दर्ज

विज्ञापन
Kiara Advani Satyaprem ki katha actress reveals how she impressed sidharth mother know about her trick
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इस समय 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी इससे पहले 'भूल भुलैया 2' में नजर आई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'सत्यप्रेम की कथा' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह रोमांटिक फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद कियारा फिल्म 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगी। वहीं, सिद्धार्थ, करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' में दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। उनके पास रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' भी है, जिसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अहम भूमिका में हैं। 
Anil Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सेहत का हाल जानने पहुंचीं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed