फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सोनू सूद से मांगा बिहार चुनाव के लिए बीजेपी का टिकट, एक्टर ने भी जवाब से लूटा सबका दिल

Thu, 17 Sep 2020 01:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Sep 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Twitter News: Bihar Assembly Election 2020 Fan Ask ticket from BJP to contest the upcoming Bihar assembly elections Soonu Sood Epic Reply
सोनू सूद - फोटो : file photo

आर्थिक रूप से कमजोर, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने का कारवां शुरू किया था, जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए किसी ने उनसे पढ़ाई के लिए मदद मांगी तो किसी ने बिजनेस के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। सोनू ने ट्विटर के जरिए लोगों की मदद भी की।

Sonu Sood Twitter News: Bihar Assembly Election 2020 Fan Ask ticket from BJP to contest the upcoming Bihar assembly elections Soonu Sood Epic Reply
सोनू सूद - फोटो : file photo

इसे देखते हुए कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो उनसे अजीबोगरीब डिमांड कर देते हैं। कोई उनसे नेट रिचार्ज के लिए कहता है तो कोई ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मांगता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ। लेकिन इस बार तो एक यूजर उनसे बीजेपी का टिकट ही मांग बैठा। हालांकि सोनू ने भी इसका शानदार जवाब दिया।

Sonu Sood Twitter News: Bihar Assembly Election 2020 Fan Ask ticket from BJP to contest the upcoming Bihar assembly elections Soonu Sood Epic Reply
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंकित नाम के यूजर ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'सर, इस बार हमें बिहार के (भागलपुर) से विधानसभा चुनाव लड़ना है और जीतकर सेवा करना है। बस सोनू सर, आप सिर्फ मुझे भाजपा से टिकट दिला दो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Twitter News: Bihar Assembly Election 2020 Fan Ask ticket from BJP to contest the upcoming Bihar assembly elections Soonu Sood Epic Reply
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के अलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई।' इसके आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बना दिया। सोशल मीडिया पर यह कमेंट वायरल हो रहा है। सोनू बेरोजगार हुए लोगों को काम दिलवाने के साथ वो जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
Sonu Sood Twitter News: Bihar Assembly Election 2020 Fan Ask ticket from BJP to contest the upcoming Bihar assembly elections Soonu Sood Epic Reply
सोनू सूद - फोटो : file photo

सोनू सूद ने हाल ही में बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है।  इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद की गुहार भी लगाते रहते हैं। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है कि वह अब बच्चों को स्कॉलरशिप देने वाले हैं, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की कमी न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed