फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन ने भूमि पेडनेकर के सामने रखा शादी का प्रस्ताव, ये जवाब देकर अभिनेत्री ने लूट ली वाहवाही

Fri, 29 Nov 2019 03:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 29 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
fan asked Bhumi Pednekar to marry him and she gave hilarious reply
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala, mumbai

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में भूमि पेडनेकर के एक फैन ने उनसे शादी को लेकर ऐसी बात बोल दी जिसको जानकर हैरान हो सकता है। 

fan asked Bhumi Pednekar to marry him and she gave hilarious reply
Bhumi Pednekar - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, Kaffir Saurabh नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने भूमि पेडनेकर के टैग करते हुए लिखा- 'हाई ब्यूटीफूल मैम, मैं एक भी दिन आपकी तस्वीर देखे बिना नहीं रह सकता। आप बहुत प्यारी हैं। काश आप सामन्य लड़की होतीं, लेकिन आप बड़ी सेलिब्रिटी हो। कितना भी प्यार कर लूं लेकिन कोई चांस ही नहीं है कि आप नॉन-सेलिब्रिटी से शादी करो, दुख होता है।' फैन की इस बात का भूमि पेडनेकर ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया है। 
 



 

fan asked Bhumi Pednekar to marry him and she gave hilarious reply
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala

भूमि पेडनेकर ने जवाब में कहा- ''सेलिब्रिटी या फिल्म नॉन सेलिब्रिटी, शादी के चांस अभी कम ही हैं, लेकिन मैं आपको याद नहीं आने दूंगी। जितनी बार संभव हो सकेगा मैं उतनी बड़े पर्दे पर आती रहूंगी।” भूमि पेडनेकर की इस जवाब उनके अन्य फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफ की है। वहीं बात करें भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की तो कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर विवाद हो गया था तो अब वहीं भूमि पेडनेकर के एक डायलॉग पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में अब खुद फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
fan asked Bhumi Pednekar to marry him and she gave hilarious reply
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल फिल्म पति पत्नी और वो के ट्रेलर में एक सीन है जिसमें जब कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर से उनकी हॉबीज पूछते हैं तो भूमि कहते हैं कि, 'उन्हें सेक्स बहुत पसंद है।' भूमि का ये जवाब सुनकर कार्तिक हंसने लगते हैं। इस डायलॉग को लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़ रहे हैं कि अब महिलाएं भी अपने मन की बात खुलकर कह सकती हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एडल्ट कॉमेडी का सहारा लेने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
fan asked Bhumi Pednekar to marry him and she gave hilarious reply
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

इस विवाद पर ही अब फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज की प्रतिक्रिया आई है। मुदस्सर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोगों को इस बात से आपत्ति क्यों है। अगर कोई आदमी कहता है कि मुझे सेक्स पसंद है तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर कोई महिला ऐसा कह रही है तो कुछ लोगों को दिक्कत होने लगी है।' अपनी बात आगे रखते हुए मुदस्सर ने कहा कि, 'क्या सेक्स सिर्फ आदमियों को ही पसंद आ सकता है। क्या महिलाओं को सेक्स पसंद नहीं हो सकता है। किसी के इस तरह के बयान से आप उसके कैरेक्टर को कैसे जज कर सकते हैं। अगर आप इसे जज कर रहे हैं तो समस्या आप में है।' फिल्म 'पति पत्नी और वो' छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें: इस निर्देशक की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं वरुण-भूमि-कियारा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed