फैन ने शाहिद कपूर से पूछा- 21 दिनों तक बीवी को खुश कैसे रखें, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच एक फैन ने शाहिद कपूर से पूछा कि 21 दिन तक पत्नी को कैसे खुश रखें। इस पर शाहिद ने भी फैन को मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, आदरपूर्वक सेवा करो। बॉस, बॉस ही होता है। शाहिद के इस जवाब को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि घर में बंद होने के बाद भी शाहिद कपूर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ घर में ही वर्कआउट करते तस्वीरें शेयर की थीं। मीरा भी शाहिद की तरह फिटनेस फ्रीक हैं।
Adarpoorvak Seva karo. Boss boss hota hai. https://t.co/YLSAr9NjVT
हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बता दिया कि वो भी फिटनेस के मामले में पति से पीछे नहीं हैं। मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की थी। इस स्टोरी में मीरा के जूते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'Endorphin Rush, Qurantineworkout, घर पर रहिए। फिट रहिए।'
शाहिद की आगामी फिल्म 'जर्सी' है। जिसकी शूटिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर शुरू होगी। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड की हर फिल्म की शूटिंग इस समय रुकी हुई है। शाहिद इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं इससे पहले शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी थीं।