फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन पर यूजर ने ऋषि कपूर से पूछा- 'दारू का कोटा फुल है', एक्टर ने दिया करारा जवाब

Wed, 25 Mar 2020 08:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
user try to troll rishi kapoor he gave the solid reply to him tweet viral
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के निर्देशों के बाद सभी बॉलीवुड सितारों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। आज से 14 अप्रैल तक भारत पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। पीएम मोदी के इस फैसले का सभी सितारों ने सम्मान और समर्थन किया है। इसमें ऋषि कपूर भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी ट्वीट के जरिए अपने फैंस से घर में सुरक्षित रहने के लिए कहा। 

user try to troll rishi kapoor he gave the solid reply to him tweet viral
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने ऋषि कपूर से ऐसा सवाल पूछ लिया जिस पर एक्टर भड़क उठे और उसे करारा जवाब दिया। ऋषि का ये जवाब अब वायरल हो रहा है। इस शख्स ने 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद ऋषि कपूर से सवाल किया, "दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा।"

user try to troll rishi kapoor he gave the solid reply to him tweet viral
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने ट्रोलर की बात का जवाब देते हुए लिखा, "ये एक और इडियट।" बता दें कि ऋषि कपूर ने पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'एक के लिए सब, सब के लिए एक। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
user try to troll rishi kapoor he gave the solid reply to him tweet viral
rishi kapoor - फोटो : social media

'हम सभी एक-दूसरे को व्यस्त रखेंगे और आने वाले समय के लिए मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं! जय हिन्द।' ऋषि कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी फैंस से अपनी बात कही। 

 

विज्ञापन
user try to troll rishi kapoor he gave the solid reply to him tweet viral
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी की बात समर्थन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी।'
 

T 3480 -
"हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम ,
सुनें आदेश प्रधान का , सदा तुम और हम ;
ये बंदिश जो लगी है , जीवदायी बनेगी ,
21 दिनों का संकल्प निश्चित Corona दफ़नाएगी " !!!

~ अमिताभ बच्चन pic.twitter.com/Hq35etxSz0

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 24, 2020

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed