फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में कब बंधेंगी सुष्मिता सेन? शरमाते हुए अभिनेत्री ने दिया जवाब

Fri, 16 Oct 2020 11:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 16 Oct 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Fan Asks Sushmita Sen When She is Going To Marry Boyfriend Rohman Shawl Here is Actress Answer
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कभी भी कम नहीं हुई। उनके चाहने वालों की संख्या में हमेशा बढ़त ही होती रही। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है। सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों और ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अक्सर नजर आती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक फैन ने सुष्मिता से पूछ लिया कि आखिर वो रोहमन से शादी कब कर रही हैं ?

Fan Asks Sushmita Sen When She is Going To Marry Boyfriend Rohman Shawl Here is Actress Answer
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : Instagram: @sushmitases47

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं। साथ ही साथ अपनी निजी जीवन के बारे में भी बताती रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक लाइव सेशन किया। इस दौरान उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन भी थे। ये लाइव सेशन तब हाईलाइट हुआ जब सुष्मिता के एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल कर लिया।

Fan Asks Sushmita Sen When She is Going To Marry Boyfriend Rohman Shawl Here is Actress Answer
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

इस लाइव चैट के दौरान एक फैन ने सवाल किया कि 'सुष्मिता और रोहमन कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?' इस सवाल को पढ़कर सुष्मिता शरमा गईं और जब उन्हें इसका जवाब नहीं सूझा तो उन्होंने इसे रोहमन की तरफ डाइवर्ट कर दिया। सुष्मिता ने रोहमन से कहा, 'बताओ हम कब शादी कर रहे हैं?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“I just called to say...I love you’ 🎵😁💃🏻❤️ And I mean it from the bottom of my heart!!💋 A big thank you to my team @mahendra_makeup @fatima_dsouza & Assistant Sameer for rocking a marathon day of promotions #myntrafashionsuperstar 🤗👏And, Of course Sush’s Rooh...forever by her side @rohmanshawl ❤️😍 I Love You guys sooooo much!! To #goodtimes #duggadugga 💃🏻

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fan Asks Sushmita Sen When She is Going To Marry Boyfriend Rohman Shawl Here is Actress Answer
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

सुष्मिता के सवाल पर रोहमन ने भी बड़ी चालाकी से बात को घुमाते हुए कहा, 'पूछ के बताते हैं'। दोनों ने कहा कि वे इस बारे में जब भी फैसला करेंगे तो सभी को बताएंगे। इस लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता फ्लोरल प्रिंट का टॉप पहनी हुई थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तो वहीं रोहमन ब्लैक कलर की टीशर्ट और लोअर पहने हुए थे।

विज्ञापन
Fan Asks Sushmita Sen When She is Going To Marry Boyfriend Rohman Shawl Here is Actress Answer
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

बता दें कि रोहमन और सुष्मिता लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मुंबई में ही साथ रहते हैं। सुष्मिता के साथ उनकी दोनों बेटियां एलिसा और रिनी भी रहती हैं। दोनों बच्चों की भी बॉन्डिंग सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से काफी अच्छी है, इसका नजारा भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है।

पढ़ें: कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, अमेरिका के लिए होने वाले थे रवाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed