फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 'फन्ने खां' को राहत, इस वजह से रिलीज पर रोल लगाने से इनकार

Wed, 01 Aug 2018 11:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
fanney khan supreme court refuses to stay the release

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

fanney khan supreme court refuses to stay the release
Fanney Khan

वासु भगनानी ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि 'फन्ने खां' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्मस लिमिटेड को दिए गए थे और फिल्म में उन्हें को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट देने की बात कही गई थी जबकि ऐसा नहीं हो रहा है। क्रिअर्ज एंटरटेनेंट के साथ 10 करोड़ की डील में वासु भगनानी ने 8.50 करोड़ दे दिए थे। बाकि के रुपये उन्होंने फिल्म की रिलीज के बाद देने की बात कही थी।



 

fanney khan supreme court refuses to stay the release
Fanney Khan

दरअसल, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज मिलकर फिल्म 'फन्ने खां' का निर्माण कर रही थी। बाद में प्रेरणा अरोड़ा ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए थे। अब टी सीरीज का कहना है कि बिना उसकी सहमति के प्रेरणा अरोड़ा फिल्म 'फन्ने खां' से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत नहीं थीं। 'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में टी सीरीज के वकील ने कहा, 'कानून के मुताबिक क्रिअर्ज ने वासु भगनानी के साथ जो भी डील की है वह वैध नहीं मानी जा सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
fanney khan supreme court refuses to stay the release
fanney khan

वासु भगनानी ने 19 जुलाई को मामले में दो अलग अलग याचिकाएं दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की थीं। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने भगनानी को फिल्म की रिलीज में दखल ना देने के निर्देश दिए थे। बता दें कि भगनानी और प्रेरणा अरोड़ा के बीच हुई डील के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के वितरण के अधिकार को लेकर भी करार हुआ था। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed