फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक सीन में इस एक्टर ने की थी असली नोटों से पैसों की बारिश, बाद में तंगी के चलते बेचना पड़ा था बंगला

Wed, 01 Aug 2018 11:03 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bhagwan Dada birthday special life unknown facts
भगवान दादा

भगवान दादा का नाम सुनते ही उनकी कॉमेडी और डांस की अलग स्टाइल जेहन में उभर आती है। भगवान दादा का जन्म 1 अगस्त 1913 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता एक टेक्सटाइल मिल में काम करते थे। घर में आर्थिक मदद के लिए भगवान दादा ने भी कुछ समय तक मजदूरी की लेकिन उनका रुझान शुरू से ही फिल्मों की ओर था।

Bhagwan Dada birthday special life unknown facts
भगवान दादा

भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पालव था। उन्होंने मूक सिनेमा के दौर में फिल्म 'क्रिमिनल' से डेब्यू किया। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करनी भी शुरू कर दीं। साल 1951 में उन्होंने फिल्म 'अलबेला' का निर्माण किया। फिल्म का गाना 'शोला जो भड़के' आज भी काफी फेमस है। इसमें उनके अपोजिट गीता बाली लीड रोल में थीं। 

Bhagwan Dada birthday special life unknown facts
भगवान दादा

भगवान दादा शेवरले कारों के इतने शौकीन थे कि उन्होंने 'शेवरले' नाम की फिल्म में भी काम किया था। कभी मजदूरी करने वाले भगवान दादा ने फिल्मों से खूब कमाई की। उनके पास उस दौर में 7 कारें थीं जिनसे वो हफ्ते के हर एक दिन एक कार से सेट पर पहुंचते थे। उनके डायरेक्शन की एक फिल्म के एक सीन में पैसों की बारिश दिखानी थी इसके लिए उन्होंने असली नोटों का इस्तेमाल किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर भगवान दादा खुद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagwan Dada birthday special life unknown facts
भगवान दादा

भगवान दादा हॉलीवुड फिल्म एक्टर डगलस फेयरबैंक्स के बहुत बड़े प्रशंसक थे। डगलस से प्रेरित होकर भगवान दादा अपनी फिल्मों में बॉडी डबल के बजाय अपना स्टंट खुद करते थे। उनके द्वारा किए गए स्टंट इतने असली लगते थे कि राज कपूर तो उन्हें इंडियन डगलस कहकर पुकारते थे।

विज्ञापन
Bhagwan Dada birthday special life unknown facts
भगवान दादा

बाद में एक वक्त ऐसा आया जब भगवान दादा की फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पा रही थीं। फिल्मों से उन्हें इतना नुकसान उठाना पड़ा कि उन्हें जुहू स्थित बंगला और अपनी कारें बेचनी पड़ीं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें मुंबई के चॉल में गुजारा करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed