बॉलीवुड में ट्रेजिडी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी का आज जन्मदिन है। मीना कुमारी का जन्म मुंबई में 1 अगस्त, 1932 को हुआ था। उनका असली नाम महजबीं बानो था। मीना के पिता अली बख्स पारसी रंगमंच के कलाकार थे और उनकी मां थियेटर कलाकार थीं।
{"_id":"5b6122874f1c1bac7d8b5b7a","slug":"unknown-facts-of-tragedy-queen-meena-kumari-on-her-85th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार के लिए 'दूसरी औरत' बन बैठी थीं मीना कुमारी, 38 की उम्र तक 100 फिल्में कर बनीं सुपरस्टार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्यार के लिए 'दूसरी औरत' बन बैठी थीं मीना कुमारी, 38 की उम्र तक 100 फिल्में कर बनीं सुपरस्टार
अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
मीना कुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीना कुमारी
अनचाही संतान बनकर रह गईं मीना कुमारी-
लेखक मधुप शर्मा अपनी किताब आखिरी अढ़ाई दिन में बताते हैं, मीना कुमारी जब पैदा हुईं तो उनके परिवार में कोई खुशी नहीं मनाई गई। बहन खुर्शीद के बाद मीना कुमारी के पिता को बेटे की उम्मीद थी लेकिन पैदा हुई मीना यानि कि 'महजबीं बानो'। इसलिए मीना के पिता जन्म के पांचवें दिन ही घर वालों से छुपाकर उन्हें यतीमखाने की सीढ़ियों पर छोड़ आए थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि मीना की मां का रो-रोकर बुरा हाल था तो वह वापस मीना को घर ले आए।

प्रोड्यूसर विजय भट्ट ने बनाया था 'महजबीं' से मीना-
शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि पर्दे पर मीना कुमारी के नाम से जानी जाने वाली ट्रेजेडी क्वीन का असली नाम मीना उनका नहीं था। उनका नाम था 'महजबीं बानो'। उनका यह नाम प्रोड्यूसर विजय भट्ट ने रखा था।

पता नहीं लगने दिया कि अंगुलियां कटी हुई हैं-
मधुप शर्मा अपनी किताब 'आखिरी अढ़ाई दिन' में बताते हैं मीना अपनी बहन के साथ महाबलेश्वर से लौट रही थीं। रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ और मीना का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया जैसे तैसे मीना कुमारी का हाथ बच गया लेकिन उनकी दो अंगुलियां काटनी पड़ी। अपने पूरे करियर में उन्होंने किसी फिल्म में दर्शकों को पता नहीं लगने दिया कि उनकी दो अंगुलियां नहीं हैं।

अवार्ड शो में सभी नॉमिनेशन में सिर्फ नाम था मीना कुमारी का-
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि साल 1962 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट हुईं सारी फिल्में मीना कुमारी की ही थीं और जज ये नहीं तय कर पा रहे थे कि किस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया जाए। इससे पहले किसी भी एक्ट्रेस के लिए ऐसा नहीं हुआ था।