{"_id":"5b6139334f1c1bee748b7237","slug":"janhvi-kapoor-film-dhadak-box-office-collection-day-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्शकों के दिल में नहीं उतरी जाह्नवी की 'धड़क', कमाई इतनी कम की नहीं तोड़ पाएगी 'सैराट' का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों के दिल में नहीं उतरी जाह्नवी की 'धड़क', कमाई इतनी कम की नहीं तोड़ पाएगी 'सैराट' का रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशांक खेतान निर्देशित फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म ने पहले हप्थे तो शानदार कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने डेब्यू किया है। फिल्म को रिलीज हुआ 12 दिन बीत चुके हैं और अब तक फिल्म ने 67 करोड़ की कमाई की है। साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक से दर्शकों को जो उम्मीदें थी उस पर 'धड़क' खरी नहीं उतरी है।
Dhadak
'धड़क' के पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़, सोमवार को 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ ,बुधवार को 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ और शुक्रवार को 2.61 करोड़ की और शनिवार को 4.02 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई की। वहीं सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन को मिलाकर 'धड़क' का अब तक का कुल कलेक्शन 67 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
Dhadak
फिल्म के कलेक्शन में लगातार हो रही गिरावट जाह्नवी और ईशान के फैंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। वीकेंड के कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ दिन और टिक पाएगी लेकिन ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। इस हफ्ते फिल्म 70 करोड़ तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak
धड़क ने पहले वीकेंड में 33 करोड़ 67 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। धड़क एक हफ्ते में डेब्यू करने वाले कुछ सितारों की फिल्मों में सबसे आगे है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 80 करोड़ के ऊपर का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। जो न्यूकमर एक्टर के लिए बहुत ज्यादा है। धड़क को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
Dhadak
बता दें 'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइड 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।