बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को फैंस द्वारा सोशल मीडिया क्वीन कहा जाने लगा है, जिसकी वजह उनका अलग अंदाज है। सुहाना खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं और एक बार फिर सुहाना की एक तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
स्कर्ट पहनकर झूमती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे सुहाना के फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कुछ देर पहले ही सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुहाना का बिंदास और क्यूट अंदाज साफ झलक रहा है। फोटो में सुहाना स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसका जिक्र भी उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में किया है।
सुहाना ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, 'देखो मुझे स्कर्ट में।' सुहाना खान के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही देर में इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक लाख से अधिक लाइक्स आ गए हैं। फैंस के साथ ही साथ सेलेब्स भी सुहाना की तारीफ कर रहे हैं।
याद दिला दें कि ये पहली बार नहीं है जब सुहाना की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो, शाहरुख खान की बेटी अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर ही जानी जाती हैं। वहीं स्टार किड्स की चर्चा में भी सुहाना खान के नाम के बिना अधूरी रहती है।
गौरतलब है कि न सिर्फ सुहाना खान बल्कि गौरी और शाहरुख खान के फैंस को भी सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। वहीं सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)
पढ़ें: श्वेता तिवारी के खिलाफ पूर्व-कर्मचारी ने किया दो करोड़ के मानहानि का केस, 52 हजार रुपये ना लौटाने का है आरोप