फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Stars: प्रशंसकों ने बनावाए इन सितारों के मंदिर, सूची में अमिताभ से लेकर रजनीकांत तक के नाम

Wed, 05 Jun 2024 10:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Jun 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fans dedicated Temple for these Indian Celebrities Amitabh bachchan rajinikanth sonu sood samantha ruth prabhu
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्म सितारों और उनके प्रशंसकों का रिश्ता का गहरा और मजबूत होता है। अभिनेता या अभिनेत्री अपने चाहने वालों के लिए अच्छी से अच्छी फिल्में बनाने का प्रयास करते हैं। वहीं, प्रशंसक भी अलग अलग तरह से सितारों के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते। कभी टैटू, कभी महंगे गिफ्ट तो कभी सितारों के मंदिर बनवाकर फैंस अपने प्यार का इजहार करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके मंदिर इस देश में फैंस ने बनवाए हैं।


 

Fans dedicated Temple for these Indian Celebrities Amitabh bachchan rajinikanth sonu sood samantha ruth prabhu
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj
रजनीकांत

तमिल फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह दक्षिण के साथ उत्तर भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। रजनीकांत को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। इनमें से कुछ फैंस तो उन्हें इतना पसंद करते हैं कि उन्होंने अपने फेवरेट सितारे का मंदिर तक बनवा दिया है। कर्नाटक के कोलार में उनका मंदिर मौजूद है।

Fans dedicated Temple for these Indian Celebrities Amitabh bachchan rajinikanth sonu sood samantha ruth prabhu
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को बिग बी या महानायक के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार कलाकारों में उनकी गिनती होती है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। अपने प्रशंसक उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। प्रशंसकों ने कोलकाता में उनका मंदिर बनवाया है। यह मंदिर सभी बच्चन के फैंस के लिए 24 घंटे खुला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans dedicated Temple for these Indian Celebrities Amitabh bachchan rajinikanth sonu sood samantha ruth prabhu
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद

कोरोना काल से लेकर अब तक, सोनू सूद जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे हैं। किसी का भी दुख अभिनेता से देखा नहीं जाता है। वह उनकी जरूर मदद करते हैं। अभिनेता को लोग मसीहा मानते हैं। भारत में उनके एक नहीं, बल्कि दो मंदिर हैं। फैंस ने उनका एक मंदिर सिद्धिपोट स्थित टांडा गांव में बनवाया है। वहीं, उनका एक मंदिर तेलंगाना की सीमा पर स्थित है।

विज्ञापन
Fans dedicated Temple for these Indian Celebrities Amitabh bachchan rajinikanth sonu sood samantha ruth prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु की गिनती साउथ की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में होती है। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने फैंस के मन में अलग  जगह बना ली है। अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग लाखों में है। उनके एक प्रशंसक ने तो अभिनेत्री का मंदिर भी बनवाया है।
Sunil Lahri: अयोध्या से भाजपा की हार पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण, बोले, विश्वासघात करना इनकी फितरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed