Laal Singh Chaddha: साल 2022 में अक्षय कुमार से लेकर रणवीर कपूर तक कई सेलेब्स की फिल्मों का बहिष्कार हुआ। हांलाकि, जिस फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध हुआ, वह थी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'। यूं तो लोग इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आमिर के पुराने बयानों की वजह से फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि जब 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तक इसने तहलका मचा दिया।
LSC: ओटीटी रिलीज के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करने वालों पर भड़के मानव विज, कहा- आपकी बेवकूफी की वजह से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही 'लाल सिंह चड्ढा' को तकरीबन 6.63 मिलियन घंटे तक देखा गया। इतना ही नहीं आमिर खान की फिल्म इंडिया में नंबर 1 और ग्लोबल लेवल पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड करती रही। ओटीटी पर फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए अब फिल्म के कलाकार मानव विज भड़क उठे हैं। बता दें कि मानव विज ने फिल्म में मोहम्मद भाई की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: फैंस को नहीं रास आया ऐश्वर्या का बेटी आराध्या को लिप किस करना, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े
दरअसल, ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने मानव विज को तारीफ भरे मैसेज किए। कुछ लोगों ने थिएटर में फिल्म न देखने पर अफसोस भी जताया। इतना ही नहीं मानव ने बताया कि लोग उनसेमाफी मांग रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बॉयकाट ट्रेंड को फॉलो करते हुए 'लाल सिंह चड्ढा' थिएटर्स में नहीं देखी।' लेकिन, फिल्म को मिल रही तारीफ को देखते हुए मानव विज भड़क गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को एक कड़ी नसीहत भी दे डाली है।
यह भी पढ़ें: बिग बी का साथ छोड़ गया बेहद करीबी साथी, फोटो साझा कर लिखा- हमारे एक छोटे से दोस्त...
उन्होंने कहा, 'अगर आपको इतनी शर्मिंदगी हो रही है, तो आप आमिर खान प्रोडक्शन्स के अकाउंट में 500 रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं। आपकी बेवकूफी की वजह से मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा।' बता दें कि इस बॉयकाट ट्रेंड की वजह से आमिर खान ने एक्टिंग से ब्रेक ले ली है। वह अब अपनी आगामी फिल्म 'चैम्पियंस' को सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर केस पर जमकर भड़कीं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, आफताब के लिए की सजा की मांग