फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'फालतू में किया बायकॉट', ओटीटी पर ब्रह्मास्त्र देख आया फैंस का रिएक्शन, उठी थिएटर रिलीज की मांग

Mon, 07 Nov 2022 05:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 07 Nov 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Fans praising alia ranveer starrer brahmastra after seeing in ott saying regret to boycotting the best movie
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' एक बार फिर चर्चा में है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वहा था सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा हैशटैग सॉरी। 


यह भी पढ़ें: Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार

Fans praising alia ranveer starrer brahmastra after seeing in ott saying regret to boycotting the best movie
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मेकर्स ने 4 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' को रिलीज कर दिया है। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में अयान मुखर्जी की फिल्म का लुत्फ नहीं लिया था, वह अब ओटीटी पर फिल्म देख रहे हैं। और सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग हैशटैग सॉरी के साथ फिल्म को बायकॉट करने के लिए मेकर्स से माफी भी मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: नवंबर के दूसरे हफ्ते में मिलेगा सस्पेंस-थ्रिल का फुल पैकेज, रिलीज होने वाली हैं ये सीरीज और फिल्म

Fans praising alia ranveer starrer brahmastra after seeing in ott saying regret to boycotting the best movie
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वाओ.... ब्रह्मास्त्र, विजुअली और कॉन्सेप्ट वाइज काफी अच्छी फिल्म है। काश मैं इसे थिएटर में देख पाती। सालभर में ऐसा पहली बार हुआ है जब मैंने बिना रुके पूरी फिल्म देखी हो। दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं कर पा रही हूं'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने आधी ब्रह्मास्त्र देख ली है। बाकी फिल्म रात में खत्म करूंगा। हिंदू मायथोलॉजी पर शानदार फिल्म है। इतनी अच्छी फिल्म के बायकॉट को बायकॉट करने का दुख हो रहा है'।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन ने बांधे साउथ सिनेमा की तारीफों के पुल, बोले- बॉलीवुड का समय अच्छा नहीं चल रहा





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans praising alia ranveer starrer brahmastra after seeing in ott saying regret to boycotting the best movie
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म को लेकर एक अन्य दर्शक ने लिखा, 'शानदार स्टोरी और विजुअल इफेक्ट्स। इस बात का दुख है कि इसे थिएटर में नहीं देख पाया। इसे ओटीटी पर दिखाने के लिए धन्यवाद'। वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने तो फिल्म के मेकर्स से इसे फिर से सिनेमा हॉल में रिलीज करने की मांग तक कर डाली। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'पॉपुलर रिक्वेस्ट: कृपया मुझ जैसे बेवकूफों के लिए इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज कीजिए। हमने बुरे रिव्यू सुनकर फिल्म को थिएटर में नहीं देखा।'
यह भी पढ़ें: Raveena Tandon: 'घर पर भेजी खून से भरी शीशियां, पति पर किया हमला', रवीना ने किया फैंस की दीवानगी का खुलासा


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed