{"_id":"6368ea3707a53c0f357d1ad1","slug":"vinod-khanna-became-uncontrollable-during-bold-scene-with-dimple-kapadia-actress-started-crying-out-of-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dimple Kapadia: डिंपल कपाड़िया संग बोल्ड सीन करते हुए बेकाबू हो गया था यह कलाकार, डर से रोने लगी थीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dimple Kapadia: डिंपल कपाड़िया संग बोल्ड सीन करते हुए बेकाबू हो गया था यह कलाकार, डर से रोने लगी थीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:00 PM IST
सार
नेम, फेम और ग्लैमर से भरी मनोरंजन की दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। फिल्मी गलियारों में मनोरंजन जगत और इनके सितारों से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां अक्सर सुनने को मिलती रहती है।
विज्ञापन
1 of 4
Dimple Kapadia,Vinod Khanna
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नेम, फेम और ग्लैमर से भरी मनोरंजन की दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। फिल्मी गलियारों में मनोरंजन जगत और इनके सितारों से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां अक्सर सुनने को मिलती रहती है। किसी फिल्म की शूटिंग से लेकर उसके प्रदर्शित होने तक इससे जुड़े कई ऐसे किस्से और कहानियां सामने आते हैं, जिसे लोग भी हैरान हो जाते हैं। इसी क्रम आज बात करेंगे 90 के दशक की एक फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में, जब अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया संग बेडरूम सीन शूट करते समय बॉलीवुड के मशहूर कलाकार बेकाबू हो गया था।
2 of 4
Dimple Kapadia,Vinod Khanna
- फोटो : Social media
बात 1992 की है जब अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया फिल्म मार्ग की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस को अपने को-स्टार के साथ एक इंटिमेट बेडरूम सीन शूट करना था, लेकिन शूटिंग के दौरान उनके को-स्टार इस कदर बेकाबू हो गए कि फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट के कट बोलने के बाद भी वह सीन से बाहर नहीं निकल पाए, जिसके बाद अभिनेत्री इतना डर गईं कि वह रोने तक लगी थीं। तो चलिए जानते हैं कौन था वह कलाकार और क्या है यह पूरा किस्सा-
हम बात कर रहे हैं फिल्म मार्ग में नजर आए अभिनेता विनोद खन्ना की। दरअसल फिल्म में विनोद खन्ना को एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ इंटिमेट सीन शूट करना था, लेकिन इस सीन को फिल्माने के दौरान अभिनेता इस कदर बेकाबू हुए कि महेश भट्ट के कट बोलने के बाद ही विनोद खन्ना ने डिंपल कपाड़िया को नहीं छोड़ा। महेश ने अभिनेता को सीन समझाते हुए बताया कि उन्हें डिंपल कपाड़िया को किस करना है और फिर उन्हें गले लगाते हुए सो जाना है।
सीन को करते हुए विनोद खन्ना ने डिंपल कपाड़िया को सबसे पहले किस किया और फिर गले लगा लिया। इसके बाद जब महेश भट्ट ने सीन पूरा होने पर कट चिल्लाया तो विनोद खन्ना इतना खो गए कि उन्हें डायरेक्टर की आवाज तक सुनाई नहीं दी। विनोद खन्ना की इस हरकत से ना सिर्फ महेश भट्ट बल्कि खुद अभिनेत्री डिंपल भी काफी चौक गई थीं, जिसके बाद डरकर उन्होंने निर्देशक से मदद मांगी। बाद में उन्होंने अपने असिस्टेंट को भेजकर सीन कट करवाया। इस सीन के बाद डिंपल कपाड़िया इतना डर गई थीं कि मेकअप रूम में जाकर खूब रोईं। हालांकि जब महेश भट्ट ने इस बारे में विनोद खन्ना से बात की तो उन्होंने अभिनेत्री से माफी भी मांगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।