बॉलीवुड अभिनेता फराज खान इन दिनों अपनी जिदंगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने बताया है कि आईसीयू में भर्ती होने वाले 'मेहंदी' फिल्म के अभिनेता फराज खान की हालत में सुधार हो रहा है।
2 of 5
पूजा भट्ट
- फोटो : File Photo
उन्होंने बताया, "फराज के इलाज में योगदान देने वाले और मदद की बात शेयर करने वाले आप सभी खास और उदार लोगों का आभार। अब तक परिवार ने ₹25 लाख में से ₹14.45 लाख जुटा लिए हैं। इसे ऐसे ही चलने दीजिए।" बता दें पूजा ने ही सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता के बीमार होने की जानकारी दी थी।
3 of 5
फराज खान
- फोटो : File Photo
साथ ही पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी। जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। फराज खान की आर्थिक स्थिति भी फिलहाल ठीक नहीं है। उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।
4 of 5
फराज खान
- फोटो : File Photo
इस वेबसाइट में उन्होंने लिखा है कि फराज जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में उन्हें आप सभी की सहायता की जरूरत है। कृपया फराज को उनके इलाज की जरूरत के लिए पर्याप्त धन जुटाने में मदद करें। गौरतलब है कि फराज खान, रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे।
5 of 5
फराज खान
- फोटो : File Photo
फराज की फिल्म 'फरेब' का गाना 'तेरी आंखें झुकी झुकी' काफी हिट रहा था। रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मेहंदी' फराज खान की आखिरी फिल्म थी। बता दें, फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहे हैं।