अभिनेता फरदीन खान आठ मार्च को 46 साल के हो गए हैं। फरदीन मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। एक स्टारकिड होने का फायदा उन्हें भी मिला। उनके पिता ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया हालांकि फरदीन को वो कामयाबी नहीं मिल पाई।
फरदीन खान का जन्मदिन और 'बागी 3' के नेगेटिव रिव्यू पर टाइगर श्रॉफ की मां का बयान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन अमानुल्लाह खान का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 70 साल के थे। उनके निधन के बारे में जानकर पाकिस्तान सहित भारतीय कलाकारों के बीच शोक का माहौल है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बॉलीवुड के कई सितारों ने अमानुल्लाह खान के निधन पर अफसोस जताया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पाकिस्तानी कॉमेडियन के निधन से शोक में बॉलीवुड सितारे, कपिल शर्मा सहित इन हस्तियों ने जताया दुख
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीते दिनों फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के सेट पर शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा घायल हो गए थे। अब उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है।
सलमान की फिल्म के सेट पर रणदीप के घुटने पर लगी थी चोट, तीन महीने बाद अभिनेता ने बताया अपना हाल
बागी सीरीज की तीसरी फिल्म बागी 3 को फिल्म क्रिटिक्स के निगेटिव रिव्यू मिले हैं। किसी ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया तो किसी को डायरेक्शन में कमियां नजर आईं। बावजूद इसके बागी 3 दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में अभी तक कामयाब रही है। फिल्म को मिले निगेटिव रिव्यू पर अब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का बयान आया है।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को मिले निगेटिव रिव्यू पर आया मां का बयान, बोलीं- बहुत खुश हूं
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। मात्र दो ही दिन में करीना के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। करीना ने अबतक अपने इस अकाउंट पर 5 पोस्ट की हैं। उनकी हर पोस्ट पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करने के बाद अब उन्होंने जो दो और तस्वीरें पोस्ट की हैं वो उनके दिल के काफी करीब हैं और फैंस इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।
इंस्टा पर 13 लाख फॉलोअर्स होते ही करीना ने पूरी की फैंस की ये डिमांड, भर-भरकर मिल रहे हैं लाइक्स