फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टा पर 13 लाख फॉलोअर्स होते ही करीना ने पूरी की फैंस की ये डिमांड, भर-भरकर मिल रहे हैं लाइक्स

Sun, 08 Mar 2020 12:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new photo with Taimur Ali Khan and saif ali khan
Kareena Kapoor - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। मात्र दो ही दिन में करीना के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। करीना ने अबतक अपने इस अकाउंट पर 5 पोस्ट की हैं। उनकी हर पोस्ट पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करने के बाद अब उन्होंने जो दो और तस्वीरें पोस्ट की हैं वो उनके दिल के काफी करीब हैं और फैंस इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।

Kareena Kapoor shares new photo with Taimur Ali Khan and saif ali khan
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल करीना 5 मार्च को इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद सबसे पहले एक वीडियो पोस्ट की। 6 मार्च को उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसपर लोगों ने भर-भरकर कमेंट्स किए। फैंस ने कमेंट में तैमूर का जिक्र करते हुए उनकी भी तस्वीर शेयर करने की रिक्वेस्ट की।

Kareena Kapoor shares new photo with Taimur Ali Khan and saif ali khan
Taimur Ali Khan - फोटो : Instagram

एक दिन बाद करीना ने फैन्स की इस मांग को पूरा करते हुए शनिवार को तैमूर की एक तस्वीर शेयर की। करीना और तैमूर की ये तस्वीर बहुत खूबसूरत है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में तैमूर अपनी मां की गोद में हैं और उन्होंने करीना के कंधे पर अपना सिर रखा है। तस्वीर में तैमूर की मासूमियत साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- 'केवल इसे ही मैं अपना फ्रेम चुराने की अनुमति दूंगी।' मां-बेटे की इस तस्वीर को 6 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

View this post on Instagram

The only one I will ever allow to steal my frame... 🎈🎈🎈❤️❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new photo with Taimur Ali Khan and saif ali khan
Saif Ali Khan - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के बाद रात होते-होते करीना ने अपने पति सैफ अली खान की भी एक फोटो शेयर कर डाली। इस तस्वीर में सैफ गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ अपने बेटे तैमूर को निहार रहे हैं। सैफ की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'मेरे प्यार... हमेशा अपनी ही धुन बजाना।' बता दें कि सैफ अली खान के गिटार बजाने की स्किल्स सभी जानते हैं।

View this post on Instagram

My love... always playing his own tune

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new photo with Taimur Ali Khan and saif ali khan
सोनाक्षी सिन्हा और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो आखिरी फिल्म गुड न्यूज में नजर आई थीं। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी थे। वहीं करीना की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम है। इस फिल्म में करीना के साथ इरफान खान भी नजर आएंगे। 

किसी ने गाउन तो किसी ने बिकिनी में दिखाया Baby Bump, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed