मां बनना एक अद्भुत एहसास है और गर्भावस्था से लेकर मां बनने की पूरी प्रक्रिया भी बहुत खास है। पहले जहां महिलाएं अपने बेबी बंप को ढक कर रखती थीं, वहीं आज वे अपनी इस खूबसूरती को कैप्चर कर हमेशा के लिए अपने साथ रखना चाहती हैं। इसे बदलने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं दुनिया भर के सेलेब्रिटीज। हाल ही में सिंगर केटी पैरी ने म्यूजिक वीडियो रिलीज करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया। फैंस को केटी का यह अंदाज बेहद पसंद आया। आइए देखते हैं दुनिया भर की सेलिब्रिटीज ने इस खूबसूरती को किस अंदाज में कैप्चर कराया।
किसी ने गाउन तो किसी ने बिकिनी में दिखाया Baby Bump, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीजा हेडेन
मां बनने से पहले लीजा हेडेन ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। साथ ही उन्होंने एल मैगजीन के कवर के लिए भी पोज दिया था। साल 2016 में लीजा ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो से शादी की और अब दो बच्चों की मां हैं। लीजा ने पति और बेटे के साथ अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो तीनों बीच पर नजर आ रहे हैं। लीजा ने इस दौरान स्विमसूट पहना है जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है।
करीना कपूर खान
करीना कपूर ने बेबी बंप दिखाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बता दें कि जब करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने खुलकर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। कई फोटोशूट भी करवाए। इस दौरान करीना ने ये भी कहा था- 'गर्भावस्था से मेरा काम और करियर प्रभावित नहीं होगा।' बता दें करीना के बेटे तैमूर अब दो साल के हो चुके हैं।
बियोन्से
हॉलीवुड एक्ट्रेस बियोन्से ने भी मां बनने से पहले की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फूलों से घिरी हुई झीना घूंघट ओढ़े बियोन्से बेहद खूबसूरत लगी थीं। अब बियोन्से मां बन गई हैं।