लंबे इंतजार के बाद बीते सप्ताह फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' का एलान किया। साथ ही यह खुलासा भी हुआ कि इस क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान नहीं, बल्कि रणवीर सिंह नजर आएंगे। जब से यह खबर आई है कि रणवीर सिंह फिल्म में शाहरुख को रिप्लेस कर रहे हैं तब से इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। रणवीर के फैंस खुश हैं, तो वहीं कुछ लोग फिल्म में उनकी कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले में अब फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है।
Don 3: डॉन 3 में रणवीर की कास्टिंग पर उठे सवालों पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह मेरी जिम्मेदारी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह को चुने जाने पर उठ रहे सवालों का फरहान अख्तर ने बाकायदा जवाब दिया है। उन्होंने उठ रहे विवाद और ट्रोलिंग पर कहा, 'मैं वास्तव में इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं।' उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह एक शानदार एक्टर हैं। फिल्म के इस पार्ट के लिए वह बिल्कुल सही हैं। वह खुद भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और नर्वस हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि जब आप किसी के जूते में पैर डालते हैं, तो कैसा महसूस होता है!
फरहान ने आगे कहा, 'हम पहले भी इस तरह के सवालों और इमोशनल प्रोसेस से गुजरे हैं, जब हमने शाहरुख खान के साथ 'डॉन' बनाई थी। उस वक्त हर किसी ने यह कहा था कि 'ओह माय गॉड, आप अमिताभ बच्चन को कैसे रिप्लेस कर सकते हैं? लेकिन, उसके बाद सभी चीजें हुईं और दर्शकों को पसंद आईं।'
Ayushmann Khurrana: 'मुंबई की लड़की मथुरा के लहजे को कैसे पकड़ेगी लेकिन...', आयुष्मान ने की अनन्या की तारीफ
फिल्म में रणवीर की कास्टिंग को फरहान ने सही ठहराते हुए कहा, 'यह सिर्फ इतना भर है कि एक एक्टर एक भूमिका को निभाने जा रहा है और इसे वास्तविक रूप से पेश करने के लिए तैयार है। वह इसे अपने स्टाइल और अंदाज में अदा करेंगे। सबसे बड़ी बात है कि उनके पास वह प्रतिभा है।'
Asha Bhosle: 'एक गायिका के तौर पर मैं लता दीदी से अलग बनना चाहती थी', करियर में आगे बढ़ने पर बोलीं आशा भोसले
फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह में भरोसा दिखाते हुए कहा, 'वह इस रोल को शानदार अंदाज में निभाने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब मेरी ज्यादा है कि स्क्रिप्ट और फिल्म मेरी कल्पना के मुताबिक काम करें'। बता दें कि 'डॉन 3' पर जनवरी 2025 में काम शुरू होगा और उसी साल इसे रिलीज करने की भी तैयारी है।
Gadar 2: करोड़ों लोगों ने याद किया ‘गदर’ के दिवंगत सितारों को, सीक्वल में भी दिखी इन खास सितारों की झलक