फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा में बहते शवों को देखकर फरहान और परिणीति ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'ऐसा करने वाले राक्षस'

Thu, 13 May 2021 11:22 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 13 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Parineeti Chopra Reaction on Dead bodies found in rivers, Says 'It is Terrific'
फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना की दूसरी लहर से देश में पहले ही हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बहती लाशों के मामले से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। हर कोई इस मामले की गंभीरता पर सवाल उठा रहा है। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। 

Farhan Akhtar and Parineeti Chopra Reaction on Dead bodies found in rivers, Says 'It is Terrific'
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा कि 'नदियों में और नदी किनारे मिले शवों के अंबार की खबर दिल दहला देने वाली है। यह वायरस किसी ना किसी दिन हारेगा लेकिन सिस्टम की इस हार की भी जवाबदेही होनी चाहिए। तब तक यह महामारी का चैप्टर बंद नहीं होगा।'
 

Farhan Akhtar and Parineeti Chopra Reaction on Dead bodies found in rivers, Says 'It is Terrific'
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'इस महामारी ने इंसानियत का सबसे खराब चेहरा सामने लाकर रख दिया है। जिनकी लाशें तैर रही हैं वो लोग भी जिंदा थे। किसी की मां, किसी की बेटी, पिता या बेटा रहे होंगे। अगर आपकी बॉडी नदी किनारे मिलती या आप अपनी मां के शव को नदी किनारे तैरता देखते तो कैसा लगता? वास्तव में यह सोच से परे है। ऐसा करने वाले सच में राक्षस हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Parineeti Chopra Reaction on Dead bodies found in rivers, Says 'It is Terrific'
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

लोग इस घटना से सहमे और चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं फरहान और परिणीति के अलावा भी कई सितारों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उर्मिला मातोंडकर ने भी इस तरह की हरकत को दुखद बताया है। वहीं पूजा भट्ट ने भी इस मामले की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा जावेद जाफरी ने भी इस घटना को दिल दहला देने वाला और भयावह बताया था।

विज्ञापन
Farhan Akhtar and Parineeti Chopra Reaction on Dead bodies found in rivers, Says 'It is Terrific'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अक्सर सरकार की प्रशंसा करने वाले एक्टर अनुपम खेर ने भी कहा, ''सरकार को लोगों ने ही चुना है और अब उन्हें लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। मैं मानता हूं कि जो अमानवीय होगा, वही गंगा में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed