फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदद: टीएनआर की मौत के बाद सहायता के लिए आगे आए चिरंजीवी, पीड़ित परिवार को दिया एक लाख का सहयोग

Thu, 13 May 2021 11:22 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 13 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi donates Rs 1 Lakh to TNR family after his demise of covid 19
टीएनआर, चिरंजीवी - फोटो : Social media

कोरोना महामारी के इस दौर में देशभर में लोग परेशान हैं। घातक संक्रमण की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है। आमलोगों के साथ ही सेलेब्स भी वायरस का शिकार हो रहे हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोविड 19 ने हाहाकार मचा रखा है। पिछले दिनों सोमवार को साउथ से खबर आई कि तेलुगू फिल्म उद्योग ने कोविड 19 के कारण तुममला नरसिम्हा रेड्डी उर्फ टीएनआर को खो दिया है। इसके बाद से ही साउथ में और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। टीएनआर के आकस्मिक निधन से सभी स्तब्ध रह गए। वहीं टीएनआर के गुजरने से उनका परिवार अकेला पड़ गया है और पत्नी का रो-रोकर बुरा है। इस मुश्किल घड़ी में दक्षिण के मेगास्टार चिरंजीवी परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।

Megastar Chiranjeevi donates Rs 1 Lakh to TNR family after his demise of covid 19
टीएनआर - फोटो : Social media

बता दें कि नरसिम्हा रेड्डी एक हफ्ते पहले नोवेल कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। और उन्हें हैदराबाद के मलकजगिरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बावजूद यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और 10 मई को उनका निधन हो गया था। इसके बाद से सभी को सकता लग गया था।

Megastar Chiranjeevi donates Rs 1 Lakh to TNR family after his demise of covid 19
ज्योति, चिरंजीवी - फोटो : Social media

नानी, विजय देवरकोंडा, अनिल रविपुदी, सुदीप किशन और ईशा रेब्बा जैसी हस्तियों ने एंकर और अभिनेता टीएनआर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता चिरंजीवी को देखा जा सकता है। बुधवार को टीएनआर की पत्नी ज्योति ने वायरल वीडियो में बताया कि कैसे चिरंजीवी ने इस संकट की घड़ी में उनके परिवार की मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi donates Rs 1 Lakh to TNR family after his demise of covid 19
चिरंजीवी - फोटो : Social media

सोशल मीडिया पर देखे जा रहे उस वीडियो में टीएनआर की पत्नी ज्योति बताती हैं कि कैसे मेगास्टार चिरंजीवी ने परिवार की मदद की है। वह कहती हैं कि ‘चिरंजीवी जी का इंटरव्यू लेना टीएनआर का सपना था और यह दुखद है कि उनका साक्षात्कार करने का अवसर मिले बिना ही उनका निधन हो गया। चिरंजीवी गारू ने मुझे फोन किया और सांत्वना दी। उन्होंने तत्काल एक लाख रुपये से हमारी मदद की। साथ ही कहा कि जब भी जरूरत पड़े वो सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।’

विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi donates Rs 1 Lakh to TNR family after his demise of covid 19
टीएनआर - फोटो : Social media

बता दें कि टीएनआर टॉक शो के जरिए लोकप्रिय हुए थे। वह नेने राजू नेने मंत्री, सुब्रह्मण्यपुरम, फलकनुमा दास, जॉर्ज रेड्डी, सावरी, हिट, उमा महेश्वर उग्र रूपस्या और हाल ही में रिलीज हुई जति रत्नालू जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे थे। टीएनआर ने अपने टॉक शो में राम गोपाल वर्मा, आदी पिनिशेट्टी, विजय देवरकोंडा और राजशेखर जैसे कई लोकप्रिय नामों का इंटरव्यू लिया था। कोविड 19 की जटिलताओं के कारण सोमवार को अभिनेता ने अंतिम सांस ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed