फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar: ऑटो में साइकिल के साथ दिखे फरहान अख्तर, लोग बोले- भाग मिल्खा भाग

Sun, 11 Sep 2022 08:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Sep 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Auto ride with his bicycle actor shared a photo on instagram
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर- डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रविवार को ऑटो रिक्शा में बैठे हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में फरहान ऑटो में साइकिल के साथ नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर फैंस संग साझा की गई तस्वीर के साथ उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। कैप्शन में अभिनेता ने बताया है कि उनकी साइकिल पंचर होने के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा।

Farhan Akhtar Auto ride with his bicycle actor shared a photo on instagram
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में फरहान की बहन और फिल्म निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जोया ने अपने भाई की इस फोटो पर लाफिंग इमोटिकॉन्स शेयर किए हैं। इसके अलावा ईशान खट्टर ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

Farhan Akhtar Auto ride with his bicycle actor shared a photo on instagram
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्स के साथ इस पोस्ट पर आम लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाग मिल्खा भाग।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आशा करता हूं कि इस ऑटो ड्राइवर ने आपसे नहीं पूछा होगा कि डॉन 3 कब आएगी।' वहीं एक ने लिखा कि ऑटो रिक्शावाला बहुत लकी है। बता दें कि फैंस डॉन 3 का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फरहान की ओर से इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में डॉन 3 के बारे में अफवाहें फैलने लगी थीं जब स्टडी रूम में बैठे फरहान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Auto ride with his bicycle actor shared a photo on instagram
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फोटो को देखने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे थे कि फरहान डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फरहान द्वारा निर्देशित पिछली डॉन फिल्मों में शाहरुख मुख्य भूमिका में थे, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने दोनों फिल्मों में एक ताकतवर पुलिस अफसर के रूप में अभिनय किया था। इसका पहला भाग 2006 में रिलीज हुआ था और सीक्वल 2011 में आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed