फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने इस वजह से मांगी पैपराजी से माफी, एक्ट्रेस के अंदाज ने जीत लिया फैंस का दिल

Sun, 11 Sep 2022 08:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
brahmastra actress alia bhatt apology to paparazzi for this reason is wins fans hearts watch video
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के साथ हालिया रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 9 सितंबर को सिनेमाघरों में ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने से लेकर अब तक इसके कलेक्शन के शानदार आंकड़े सामने आए हैं। जिससे मेकर्स के साथ कलाकार भी काफी खुश हैं। आलिया भट्ट प्रेगनेंसी फेज में भी लगातार एक्टिव हैं और फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को धर्मा मूवीज के ऑफिस में स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

brahmastra actress alia bhatt apology to paparazzi for this reason is wins fans hearts watch video
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी से इस वजह से मांगी माफी
पैपराजी पेज से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ऑफिस से कार में बैठकर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही पैपराजी उनकी कार की तरफ बढ़ते हैं, तो एक्ट्रेस तुरंत अपने कार का शीशा नीचे करती हैं और फोटोग्राफर्स से माफी मांगती हैं। आलिया को कहते सुना जा सकता है, सॉरी मैं चल नहीं सकती थी। इसके बाद वह पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज देती हैं।

brahmastra actress alia bhatt apology to paparazzi for this reason is wins fans hearts watch video
आलिया भट्ट - फोटो : insta

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
वीडियो देखने के बाद फैंस आलिया भट्ट की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- वह कितनी प्यारी है, वहीं दूसरे ने लिखा- प्यार और रोशनी। इसी तरह से अन्य यूजर्स दिल और फायर वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार  बरसाते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra actress alia bhatt apology to paparazzi for this reason is wins fans hearts watch video
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती कलेक्शन है शानदार
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो इसे लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि शुरुआती तौर पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सकारात्मक रहा है, लेकिन 410 करोड़ के बड़े बजट में बनी ब्रह्मास्त्र को अपनी लागत के साथ मुनाफा निकालने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed