बॉलीवुड में हर साल तमाम फिल्में बनती हैं। कुछ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है तो कुछ फिल्मों को फैंस सिरे से नकार देते हैं। मगर, इसी बीच कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो विवादों में फंसती हैं। कुछ अपने डायलॉग तो कुछ अपने दृश्यों को लेकर चर्चा में छा जाती हैं। कुछ फिल्मों के सीन देखकर तो दर्शक इस हद तक भड़क जाते हैं कि उन फिल्मों पर ही प्रतिबंध लगाने की मांग कर बैठते हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके कुछ सीन की वजह से उनको बैन करने की मांग उठी हैं। इनमें बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में भी शामिल रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Scene Demand to Be Banned: इन फिल्मों के कुछ सीन देख भड़क गए थे दर्शक, कर डाली थी बैन करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द डर्टी पिक्चर'
अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' काफी चली। मगर, अपने कुछ सीन की वजह से खूब चर्चा में भी रही। सिल्क स्मिता पर बनी इस फिल्म में विद्या बालन ने काफी बोल्ड सीन दिए थे, जो लोगों को पसंद नहीं आए। फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर ट्रेलर और रिलीज के बाद भी काफी हंगामा हुआ। इतना ही नहीं सिल्क स्मिता के भाई ने भी मेकर्स को नोटिस भेजा था। अपनी बहन को इतना ज्यादा बोल्ड दिखाने के लिए उन्होंने मेकर्स को यह नोटिस भेजा था। हालांकि, इतने विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
'कबीर सिंह'
वर्ष 2019 में आई अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' अपनी रिलीज के बाद खूब चर्चा में रही। फिल्म में एक प्रेमी के रूप में शाहिद कपूर का रोल काफी हिंसक लगा। दरअसल, फिल्म में एक सीन ऐसा था, जिसमें शाहिद कपूर अपनी प्रेमिका प्रीति (कियारा आडवाणी) को गुस्से में थप्पड़ मारते नजर आए। फिल्म के इस सीन को लेकर काफी विवाद हुआ। वैसे तो फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद हुए, लेकिन इस सीन का काफी ज्यादा विरोध हुआ।
'उड़ता पंजाब'
अभिनेता शाहिद कपूर की ही यह फिल्म भी काफी विवादों में रही। 'उड़ता पंजाब' में पंजाब में ड्रग्स के बढ़ते कहर को दिखाया गया। फिल्म में दिखाया गया कि युवा पीढ़ी इसका किस तरह शिकार बन रही है। पंजाब सरकार इस फिल्म को लेकर काफी नाराज हुई थी। उस सीन को लेकर तो काफी ज्यादा बवाल हुआ था, जिसमें शाहिद ड्रग्स लेकर परफॉर्म करते नजर आए।
'निशब्द'
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का भी काफी विरोध हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के खिलाफ कई रैलियां निकली थीं और फिल्म पर रोक लगाए जाने के लिए आवाज उठाई गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं आई। लिहाजा फिल्म का जमकर विरोध हुआ।